लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: September 19, 2021 22:38 IST

Open in App

श्रीनगर, 19 सितंबर जम्मू कश्मीर के लिए केंद्र सरकार के जन संपर्क कार्यक्रम का हिस्सा होने के तौर पर केंद्रीय गृह एवं युवक कार्यक्रम और खेल राज्य मंत्री निशिथ प्रमाणिक ने रविवार को पुलवामा जिले का दौरा किया, जहां उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन किया।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मंत्री ने बजवानी त्राल में बहुउद्देश्यीय इनडोर स्टेडियम, लार्वे काकपोरा में आईएसएम भवन, गुलशनपोरा में उप-केंद्र, जीडीसी त्राल में पुस्तकालय ब्लॉक एवं अतिरिक्त क्लासरूम, अवंतिपुरा में एक बूचड़खाना सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

प्रवक्ता ने बताया कि मंत्री ने नौदल ददसारा नैबुग रोड, गुसो डीरी रोड, अगलर गुर्जरबस्ती कनिगाम रोड और पुलवामा मोंगामा रोड की डिजिटल माध्यम से नींव भी रखी।

इस मौके पर प्रमाणिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत सरकार के सभी मंत्रालयों को जम्मू-कश्मीर के समग्र विकास के लिए मिलकर काम करने को कहा है।

उन्होंने कहा कि मोदी केंद्र शासित प्रदेश में विकास की गति को बढ़ाने के लिए बहुत उत्सुक हैं, जिसके लिए केंद्र सरकार के पास अलग खाका है।

प्रमाणिक ने कहा कि केंद्र ने प्रदेश के लोगों के समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास के उद्देश्य से विकासात्मक योजनाओं और व्यक्तिगत लाभ कार्यक्रमों की एक श्रृंखला शुरू की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र