लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 की शुरुआत की

By भाषा | Updated: September 27, 2021 18:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 सितंबर केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण का सातवां संस्करण ‘स्वच्छ सर्वेक्षण-2022’ की शुरुआत की जिसके तहत पहली बार जिलों की रैंकिंग होगी।

एक बयान में मंत्रालय ने कहा कि इस साल के सर्वेक्षण से छोटे शहरों के लिए आबादी की दो श्रेणियों-15,000 से कम और 15,000-25,000 की शुरुआत करने से एक समान अवसर पैदा होगा। मंत्रालय के अनुसार सर्वेक्षण का दायरा बढ़ाकर अब 100 प्रतिशत वार्डों को नमूने के लिए शामिल किया गया है, जबकि पिछले वर्षों में यह 40 प्रतिशत था।

कार्यक्रम में पुरी ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन देश का एक महत्वपूर्ण और परिवर्तनकारी कार्यक्रम है, जिसने जमीनी स्तर पर सभी हितधारकों की भागीदारी के कारण सफलता हासिल की है। बयान में पुरी के हवाले से कहा गया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नेतृत्व के जरिए इसे एक जन आंदोलन में परिवर्तित करके महात्मा गांधी के दृष्टिकोण को वास्तविकता में बदलने का काम किया है। सफलता की राह आसान नहीं थी लेकिन आज हमने न केवल खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) का लक्ष्य हासिल किया है बल्कि ठोस कचरा प्रबंधन में भी सफलता हासिल की है।’’

पुरी ने कहा कि करोड़ों भारतीय नागरिक आंदोलन से जुड़े हुए हैं और यह लगातार मजबूत हो रहा है। प्रधानमंत्री एक अक्टूबर को स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) 2.0 और अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत) 2.0 की शुरुआत करेंगे। मंत्रालय ने कहा कि इस महत्वाकांक्षी अभियान को सुगमतापूर्वक अंजाम देने के लिए ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2022’ में पिछले साल मूल्यांकन के लिए तैनात विश्लेषणकर्ताओं की संख्या दोगुनी से अधिक होगी।

प्रधानमंत्री के ‘डिजिटल इंडिया’ के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए सर्वेक्षण का आगामी संस्करण बेहतर तकनीकी हस्तक्षेपों जैसे दस्तावेजों की डिजिटल ट्रैकिंग, स्वच्छता के संबंध में जियो-टैगिंग और क्यूआर कोड आधारित जवाब की शुरुआत करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया