लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री ने फगवाड़ा को जिले का दर्जा दिए जाने की मांग की

By भाषा | Updated: September 8, 2021 17:42 IST

Open in App

फगवाड़ा, आठ सितंबर केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को पत्र लिखकर फगवाड़ा को जिले का दर्जा देने की मांग की। अभी फगवाड़ा, कपूरथला जिले का हिस्सा है।

होशियारपुर से सांसद प्रकाश ने लिखा, ‘‘मीडिया में ऐसी खबरें आयी हैं कि पंजाब सरकार बटाला को जिला बनाने पर विचार कर रही है। यह उल्लेख करना उचित है कि फगवाड़ा लुधियाना और जालंधर के बीच मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पुराना औद्योगिक शहर है।’’

वित्त एवं उद्योग राज्यमंत्री ने कहा कि इस इलाके के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है क्योंकि उन्हें अपनी शिकायतों के निवारण के लिए जिला मुख्यालय तक जाने के लिए लंबा सफर करना पड़ता है।

पत्र में कहा गया है, ‘‘फिल्लौर, गोराया और बेहराम को शामिल करते हुए फगवाड़ा को जिले का दर्जा दिए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। इससे पहले भी इस संबंध में अनुरोध किए गए, जो विचाराधीन हैं।’’

उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री फगवाड़ा को जल्द से जल्द जिला घोषित करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?