लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री दानवे ने मुंबई के लोकल ट्रेन में यात्रा की, यात्री सुविधाओं की समीक्षा की

By भाषा | Updated: September 7, 2021 13:49 IST

Open in App

मुंबई, सात सितंबर केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने मंगलवार की सुबह मुंबई की लोकल ट्रेन में यात्रा की और यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं का आकलन किया । अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारियों ने बताया कि रेल राज्य मंत्री का कार्यभार संभालने के बाद केंद्रीय मंत्री पहली बार मुंबई के दौरे पर आये थे।

उन्होंने बताया कि दानवे कुर्ला जाने वाली धीमी लोकल ट्रेन में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर दिन मं 11 बजे सवार हुये । वह बाद में दादर स्टेशन पर उतर गये ।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि 20 से 25 मिनट की यात्रा के दौरान उन्होंने यात्रियों एवं मीडियाकर्मियों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि इसके बाद मंत्री ने दादर स्टेशन पर विभिन्न यात्री सुविधाओं का जायजा लिया जो मुंबई के व्यस्ततम स्टेशनों में से एक है।

उन्होंने बताया कि इसके बाद वह लोकल ट्रेन से ठाणे स्टेशन गये और वहां यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया ।

दादर रेलवे स्टेशन पर दानवे ने कोंकण जाने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखायी। इसकी बुकिंग आईआरसीटीसी के माध्यम से एफटीआर (फुल टेरिफ रेट) पर हुयी है ।

दादर स्टेशन पर पार्टी के अन्य नेताओं के साथ मौजूद भाजपा विधायक नितेश राणे ने संवाददाताओं को बताया कि एफटीआर ट्रेन को ‘मोदी एक्सप्रेस’ नाम दिया गया है जो करीब 1,800 लोगों को कोंकण क्षेत्र लेकर जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू