लाइव न्यूज़ :

क्या विधानसभा चुनाव लड़ेंगे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने भेजा प्रस्ताव, यहां से लड़ने की संभावना

By एस पी सिन्हा | Updated: May 30, 2025 16:14 IST

विधानसभा चुनाव 2025ः  चुनाव लड़ने का प्रस्ताव स्वीकार करते हैं, तो आने वाले समय में यह तय किया जाएगा कि वह किस सीट से उम्मीदवार होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देचिराग पासवान बिहार की राजनीति में सक्रिय हों। विधानसभा चुनाव लड़ने का प्रस्ताव भेजा गया है।पासवान को बिहार के विकास के लिए बड़ी भूमिका में आना होगा।

पटनाः केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ने का प्रस्ताव पार्टी ने भेजा है। पार्टी के सांसद अरुण भारती ने बताया कि पार्टी की ओर से चिराग पासवान को यह प्रस्ताव भेजा गया है और वो विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। बता दें कि बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ने के संबंध में चिराग पासवान ने हमेशा मीडिया से कहा है कि उनकी पार्टी अगर कहेगी तो वो चुनाव लड़ेंगे। अरुण भारती ने कहा कि बिहार में युवा नेताओं की जरूरत है। पार्टी चाहती है कि चिराग पासवान बिहार की राजनीति में सक्रिय हों।

इसके लिए उन्हें पार्टी की तरफ से विधानसभा चुनाव लड़ने का प्रस्ताव भेजा गया है। अगर वह चुनाव लड़ने का प्रस्ताव स्वीकार करते हैं, तो आने वाले समय में यह तय किया जाएगा कि वह किस सीट से उम्मीदवार होंगे। चिराग पासवान क्या बिहार के अगले मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री हो सकते हैं, इस सवाल के जवाब में अरुण भारती ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चेहरे पर लड़ा जाएगा। लेकिन, चिराग पासवान को बिहार के विकास के लिए बड़ी भूमिका में आना होगा।

उल्लेखनीय है कि चिराग पासवान ने कुछ दिन पहले बयान दिया था कि वह बिहार की राजनीति में सक्रिय होना चाहते हैं और राज्य के विकास में सक्रिय भूमिका निभाना चाहते हैं। इस बयान के बाद से ही उनके विधानसभा चुनाव लड़ने और चुनाव बाद सरकार में उनकी भूमिका को लेकर अटकलें लगाई जाने लगी हैं।

चिराग पासवान अब तक अपने पिता रामविलास पासवान की तरह ही केंद्र की राजनीति करते रहे हैं। वह मौजूदा नरेंद्र मोदी सरकार में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हैं। 2014 और 2019 में वे बिहार की जमुई सीट से लोकसभा चुनाव जीते थे। 2024 में वह बिहार की हाजीपुर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए।

इस सीट से उनके पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान लंबे समय तक सांसद रहे थे। दरअसल, चिराग पासवान ने 2020 विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के खिलाफ उम्मीदवार उतारे थे। मुख्यमंत्री नीतीश को इसका नुकसान भी उठाना पड़ा था।

टॅग्स :विधानसभा चुनावचिराग पासवानलोक जनशक्ति पार्टीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया