लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की पुस्तक का अगले महीने विमोचन

By भाषा | Updated: December 3, 2021 16:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र यादव और प्रमुख अर्थशास्त्री इला पटनायक द्वारा लिखित एक नई पुस्तक पाठकों को अंदरूनी कहानी बताएगी कि भाजपा कैसे निर्णय लेती है, विचारों को लागू करती है और नीति को क्रियान्वित करती है।

अगले महीने प्रकाशित होने वाली "द राइज ऑफ द बीजेपी: द मेकिंग ऑफ द वर्ल्ड्स लार्जेस्ट पॉलिटिकल पार्टी", पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया के 'वाइकिंग' प्रकाशन के तहत प्रकाशित की जाएगी। यह फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए ऑनलाइन उपलब्ध है।

एक विनम्र शुरुआत से, उतार-चढ़ाव के माध्यम से, अंततः 2019 में लोकसभा में अभूतपूर्व 303 सीटें प्राप्त करने तक की भाजपा की यात्रा का पता लगाते हु यह पुस्तक पाठकों को पार्टी को आज इस मुकाम तक पहुंचाने वाले व्यक्तियों और घटनाओं की महत्वपूर्ण कहानियां बताने का भी दावा करती है।

वर्तमान में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री के रूप में कार्यरत यादव ने कहा “भाजपा का जन्म 1980 में हुआ था, लेकिन इसकी यात्रा 1950 में जनसंघ के साथ शुरू हुई। जनसंघ के उत्तराधिकारी के रूप में, भाजपा ने भारतीय लोकाचार, मूल्यों और संस्कृति में निहित सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के विचार को आगे बढ़ाया। यह राष्ट्रवाद तब से भाजपा के शासन और नीति निर्माण में परिलक्षित होता है।"

उन्होंने कहा, ‘‘इस पुस्तक में, हमने भाजपा की कहानी को परिभाषित करने वाले कारक - लोगों, नीतियों और घटनाओं को एक नए दृष्टिकोण से एक साथ समेटने की कोशिश की है। 'द राइज ऑफ बीजेपी' जिज्ञासु पाठकों को यह बताने का एक वैचारिक और बौद्धिक प्रयास है कि भाजपा कैसे बनी और कैसे संगठन और उसकी राजनीतिक और आर्थिक सोच ने उसे आकार दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू