लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री आठवले ने जाति आधारित जनगणना की अपील की

By भाषा | Updated: February 21, 2021 12:39 IST

Open in App

पालघर, 21 फरवरी केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने देश में जाति आधारित जनगणना की अपील की, लेकिन साथ ही स्पष्ट किया कि उनकी इस मांग का मकसद जातिवाद को बढ़ावा देना नहीं है।

महाराष्ट्र में पालघर जिले के विक्रमगढ़ में जनजातीय रैली को शनिवार को संबोधित करते हुए केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता न्याय मंत्री आठवले ने मांग की कि अन्य जातियों एवं समुदायों के लिए आरक्षण में बदलाव किए बिना मराठा समुदाय को आरक्षण दिया जाए।

उच्चतम न्यायालय ने शिक्षा एवं नौकरियों में मराठा समुदाय के लिए आरक्षण देने वाले 2018 महाराष्ट्र कानून के क्रियान्वयन पर पिछले साल रोक लगा दी थी, लेकिन उसने स्पष्ट किया था कि जिन लोगों को इस कानून का लाभ मिल चुका है, उनकी स्थिति में कोई बदलाव नहीं होगा।

आठवले ने कहा, ‘‘आगामी जनगणना में विभिन्न जातियों संबंधी आंकड़ा शामिल किया जाना चाहिए, ताकि लोगों को पता चल सके कि कुल जनसंख्या में उनकी क्या स्थिति है। इसका लक्ष्य जातिवाद को बढ़ावा देना नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि उनकी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया बेरोजगारों के लिए पांच एकड़ भूमि की मांग करने के लिए 25 फरवरी को विभिन्न राज्यों एवं जिलों के मुख्यालयों में अखिल भारतीय प्रदर्शन करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो