लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री ने एनएमए को देश की समकालिक जरूरतों के अनुरूप खुद को ढालने कहा

By भाषा | Updated: September 10, 2021 19:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 सितंबर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को सर्वेक्षण करने वाले प्राधिकारों से समन्वित प्रौद्योगिकी अपनाने को कहा और ‘नेशनल सर्वेयिंग एंड मैपिंग एजेंसी’ (एनएमए) से खुद को देश की जरूरतों के अनुरूप ढालने की अपील की।

उन्होंने सर्वेक्षण अधिकारियों से लीक से हट कर चलने और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो),भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में सागर प्रौद्योगिकी जैसे अन्य संबद्ध विभागों के साथ करीबी समन्वय के साथ काम करने को कहा, ताकि कहीं अधिक सार्थक परिणाम मिल सके।

एनएमए के राष्ट्रीय मुख्यालय के दौरे पर सिंह ने कहा कि भारतीय सर्वेक्षण विभाग का 250 साल पुराना इतिहास है।

उन्होंने कहा कि यह हर किसी की जिम्मेदारी है कि पिछले सात वर्षों में की गई नयी प्रौद्योगिकी नवोन्मेष के दौर को आगे बढ़ाया जाए।

मंत्री ने एक संयुक्त कार्य बल के जरिए पहल को आगे बढ़ाने के लिए एनएमए अधिकारियों की सभी विज्ञान मंत्रालयों एवं विभागों के प्रतिनिधियों के साथ एक संयुक्त बैठक करने का निर्देश भी जारी किया।

उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा भू-स्थानिक डेटा और नक्शा सहित भू-स्थानिक सेवाएं हासिल करने का फैसला लिए जाने के बाद हुई प्रगति की भी समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि भारतीय सर्वेक्षण विभाग को कहीं अधिक तेजी से खुद में तब्दीली लानी होगी और इसका कोई और विकल्प नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू