लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री ने कर्नाटक सरकार से बाजरा निर्यात बढाने के लिये कहा

By भाषा | Updated: September 21, 2021 16:41 IST

Open in App

बेंगलूरु, 21 सितंबर केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने मंगलवार को कर्नाटक सरकार से स्थायी कृषि को बढावा देने के लिये रागी का निर्यात बढाने का आग्रह किया । संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2023 को अंतरराष्ट्रीय बाजरा (मिलेट्स) वर्ष घोषित किये जाने के बाद मंत्री ने यह अपील कर्नाटक सरकार से की है।

‘वाणिज्य उत्सव’ कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुये केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण राज्य मंत्री ने कहा कि कर्नाटक ‘‘श्रीधान्या (बाजरा, कांगनी परिवार के अनाज)’’ का घर है और सरकार की मंशा प्रधान एवं पौष्टिक खाद्य उत्पादों को फिर से पेश करने तथा बढ़ावा देने और इसके निर्यात में वृद्धि की है ।

यह कार्यक्रम ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ का हिस्सा था, जिसका आयोजन केंद्रीय वाणिज्य विभाग ने कनार्टक सरकार के सहयोग से किया था ।

करंदलाजे ने कहा, ‘‘भारत-इज़राइल-नीदरलैंड कार्यक्रम के तहत आम, अनार, फूल, पॉम आयल आदि की गुणवत्ता बेहतर करने और इसके उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए राज्य ने छह उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किए हैं। यह पहल भारत को उच्च गुणवत्ता वाले कृषि उत्पादों के अग्रणी उत्पादक और नवप्रवर्तक के रूप में वैश्विक मोर्चे पर स्थापित करेगा ।’’

कर्नाटक के उडूपी चिकमंगलूर की सांसद करंदलाजे ने कहा कि राज्य सरकार नीतिगत पहलों को बेहतर ढंग से लक्षित करने तथा निर्यात बाजार पहुंच का विस्तार करने के लिए एक कृषि-निर्यात प्रकोष्ठ बनाने के लिए काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि उनका मंत्रालय ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ योजना और ‘प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों’ के कार्यान्वयन में भी सक्रिय रूप से लगा हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल