लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा के कालाहांडी में रेल अवसंचना के विकास पर जोर दिया

By भाषा | Updated: August 22, 2021 23:36 IST

Open in App

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को कहा कि उनका प्राथमिक उद्देश्य कालाहांडी और ओडिशा के अन्य पिछड़े क्षेत्रों में रेल अवसंरचना को बेहतर बनाना है। उन्होंने घोषणा की कि जूनागढ़ से अम्बागुडा के बीच रेललाइन निर्माण की परियोजना जल्द शुरू होगी। उन्होंने कहा कि जूनागढ़ से धर्मागढ़ के बीच पटरियों के विस्तार के लंबित कार्य को भी तेजी से पूरा किया जाएगा। राज्य में भाजपा की ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ के चौथे एवं अंतिम दिन कालाहांडी जिले पहुंचने पर वैष्णव ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि रेल मंत्रालय जल्द ही कालाहांडी जिले के नरला इलाके में प्रस्तावित लोको आवधिक ओहरहॉलिंग कार्यशाला का काम शुरू करेगा। इस परियोजना को वर्ष 2017-18 में मंजूरी दी गई थी लेकिन अबतक इसे लागू नहीं किया जा सका है।नयी ट्रेन शुरू करने के स्थानीय लोगों की मांगों का संदर्भ देते हुए वैष्णव ने कहा कि उचित कदम उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता कालाहांडी के अंदरुनी हिस्सों और इलाके के अन्य पिछड़े इलाकों में रेल संपर्क बढ़ाना और आईटी सेवा का विकास करना है। वैष्णव ने किसी पार्टी का नाम लिए बिना कहा कि जिस व्यक्ति ने गरीबी का अनुभव नहीं किया है, वह लोगों के दर्द को महसूस नहीं कर सकता। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी लोगों की पीड़ा को समझते हैं। प्रधानमंत्री संपर्क पर जोर दे रहे हैं ताकि विकास के लिए मार्ग प्रशस्त हो सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव