'पीएम मोदी ने लोगों की सोच में बदलाव किया': केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव

By अनुभा जैन | Updated: August 18, 2023 19:38 IST2023-08-18T19:36:05+5:302023-08-18T19:38:07+5:30

मंत्री ने विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार वितरित किए, जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ महिला संस्थापक पुरस्कार; विभिन्न क्षेत्रों में शीर्ष दर्शकों की पसंद स्टार्टअप पुरस्कार।

Union Minister Ashwini Vaishnav says Fundamental change in thinking PM Modi has changed the thinking of people | 'पीएम मोदी ने लोगों की सोच में बदलाव किया': केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव

फोटो क्रेडिट- फाइल फोटो

बेंगलुरु: केंद्रीय रेल, संचार और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज बेंगलुरु जी20 की चौथी डिजिटल अर्थव्यवस्था मंत्रिस्तरीय बैठक और डिजिटल इनोवेशन एलायंस शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन पुरस्कार समारोह में शामिल हुए।  

इस दौरान उन्होंने कहा कि बेंगलुरु जीवन और ऊर्जा से भरपूर शहर है। बेंगलुरु स्टार्ट-अप से भरा शहर है। 10 साल पहले भारत में केवल 500 स्टार्ट-अप थे, लेकिन आज देश में 110 हजार से ज्यादा स्टार्ट-अप हैं।

पिछले 10 वर्षों में भारत की इनोवेटिव भावना, भारत की विकास भावना, कुछ नया करने की भावना, पुरानी समस्याओं का नया समाधान जागृत हो रहा है। इसी भावना से भारत काम कर रहा है।

उन्होंने कहा, “दुनिया की हर बड़ी कंपनी का बेंगलुरु में एक तकनीकी सेंटर है। हम दुनिया के लिए डिजाइन कर रहे हैं। हम अपने देश के लिए क्यों नहीं बना सकते? यह सोच में मूलभूत बदलाव है। पीएम मोदी ने इस सोच में वह बदलाव लाया है। वह हमारी अपनी क्षमताओं में आत्मविश्वास लेकर आए।“

मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने आयात को ना कहा है। पीएम ने हमारे देश बेंगलुरु के इंजीनियरों को भारत में उन ट्रेनों को डिजाइन करने के लिए प्रेरित किया। हमने वन्दे भारत ट्रेन बनाई। रेलवे, सौर ऊर्जा, ऑटोमोबाइल आदि हर क्षेत्र में हम भारत में समाधान और विनिर्माण शुरू कर रहे हैं।’’

मंत्री ने आगे कहा कि 10 साल पहले विचार प्रौद्योगिकी आयात करने का था। लेकिन अपने ही देश में तकनीक बनने से अब इस विचारधारा में बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि यह हमारा नया भारत है।

मंत्री ने विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार वितरित किए, जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ महिला संस्थापक पुरस्कार; विभिन्न क्षेत्रों में शीर्ष दर्शकों की पसंद स्टार्टअप पुरस्कार।

एग्री टेक सेक्टर और फिन टेक सेक्टर में प्रथम विजेता होने का पुरस्कार भारत को हासिल हुआ; एडटेक क्षेत्र में प्रथम विजेता होने का पुरस्कार कोरिया गणराज्य को गया; हेल्थ टेक क्षेत्र में प्रथम विजेता होने का पुरस्कार ब्राजील को सर्कुलर इकोनॉमी में प्रथम विजेता होने का पुरस्कार सिंगापुर को और सुरक्षित डिजिटल बुनियादी ढांचा क्षेत्र में प्रथम विजेता होने का पुरस्कार मिस्र को प्राप्त हुआ।

Web Title: Union Minister Ashwini Vaishnav says Fundamental change in thinking PM Modi has changed the thinking of people

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे