केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने स्वच्छ भारत अभियान में हिस्सा लिया

By भाषा | Updated: October 12, 2021 16:24 IST2021-10-12T16:24:25+5:302021-10-12T16:24:25+5:30

Union Minister Anurag Thakur took part in Swachh Bharat Abhiyan | केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने स्वच्छ भारत अभियान में हिस्सा लिया

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने स्वच्छ भारत अभियान में हिस्सा लिया

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार सुबह यहां ‘हुमायूं का मकबरा’ परिसर में अन्य स्वयंसेवकों के साथ स्वच्छ भारत अभियान में हिस्सा लिया।

‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के तहत खेल मंत्रालय एक महीने तक अखिल भारतीय स्वच्छता अभियान चला रहा है, जिसके तहत कचरा (मुख्य रूप से प्लास्टिक) संग्रहित व निस्तारित किया जाएगा।

इस मौके पर ठाकुर ने कहा कि इस अभियान के जरिये “हम न सिर्फ स्वच्छ भारत अभियान का संचालन कर रहे हैं, बल्कि अपने आसपास सफाई व स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता भी पैदा कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने नागरिकों की स्वैच्छिक भागीदारी से इस पहल के जरिये एक अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक 75 लाख किलोग्राम कचरा, मुख्य रूप से प्लास्टिक कचरा एकत्र करने का लक्ष्य रखा है।

ठाकुर ने कहा, “इस पहल के शुरुआती 10 दिनों में स्वच्छ भारत अभियान के माध्यम से पूरे देश में 30 लाख किलोग्राम कचरा एकत्र किया गया है।”

उन्होंने कहा, “यह मेरा दृढ़ विश्वास है कि 31 अक्टूबर 2021 से पहले हम देश भर से 75 लाख किलोग्राम से ज्यादा कचरा एकत्र कर लेंगे।”

देशवासियों से अपने आसपास गंदगी न फैलाने का अनुरोध करते हुए ठाकुर ने कहा कि अगर हर कोई जागरुक हो और कचरे के डिब्बे का उपयोग करे तो भविष्य में ऐसे स्वच्छता अभियान चलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Union Minister Anurag Thakur took part in Swachh Bharat Abhiyan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे