केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने 'स्वच्छ भारत' कार्यक्रम के प्रति युवाओं को प्रेरित किया

By भाषा | Updated: October 9, 2021 01:16 IST2021-10-09T01:16:58+5:302021-10-09T01:16:58+5:30

Union Minister Anurag Thakur inspires youth towards 'Clean India' program | केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने 'स्वच्छ भारत' कार्यक्रम के प्रति युवाओं को प्रेरित किया

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने 'स्वच्छ भारत' कार्यक्रम के प्रति युवाओं को प्रेरित किया

चंडीगढ़, आठ अक्टूबर केंद्र के स्वच्छ भारत अभियान के तहत नेहरू युवा केंद्र संगठन (एनकेवाईएस) ने यहां एक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया, जिसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भाग लिया।

इस अवसर पर ठाकुर ने युवाओं को अभियान के प्रति प्रेरित किया।

युवा मामले और खेल, सूचना एवं प्रसारण मंत्री ठाकुर शुक्रवार शाम एनकेवाईएस और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों के साथ चंडीगढ़ के सेक्टर 32 में चलाए गए अभियान में शामिल हुए।

इस अवसर पर ठाकुर ने कहा कि अभियान का उद्देश्य जागरूकता पैदा करना, लोगों को संगठित करना और पूरे देश में मुख्य रूप से एकल उपयोग वाले प्लास्टिक कचरे की सफाई में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कहा, ''इस व्यापक पहल के माध्यम से, 75 लाख किलोग्राम कचरा, मुख्य रूप से प्लास्टिक कचरा, एकत्र किया जाएगा और नागरिकों के समर्थन और स्वैच्छिक भागीदारी के साथ इसका निपटारा किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Union Minister Anurag Thakur inspires youth towards 'Clean India' program

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे