लाइव न्यूज़ :

केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को प्रादेशिक सेना में मिली पदोन्नति, कैप्टन बनाया गया

By भाषा | Updated: March 10, 2021 20:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मार्च केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पहले ऐसे सांसद हैं जिन्हें बुधवार को प्रादेशिक सेना में कैप्टन नियुक्त किया गया।

एक बयान के अनुसार हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से चार बार से सांसद ठाकुर को जुलाई 2016 में तत्कालीन सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग ने लेफ्टिनेंट के तौर पर प्रादेशिक सेना में शामिल किया था।

ठाकुर को पदोन्नति देकर 124 सिख रेजिमेंट में कैप्टन नियुक्त किया गया है।

मंत्री ने कहा, ''मैं पदोन्नति पाकर कैप्टन बनने से बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं लोगों की सेवा और भारत माता के प्रति अपने कर्तव्यों को पूरा करते रहने के अपने संकल्प को दोहराता हूं।''

ठाकुर एसएसबी की परीक्षा को पास करने और चंडीगढ़ में हुए व्यक्तिगत साक्षात्कार के बाद सेना में शामिल हुए थे। उन्होंने भोपाल में आयोजित दो दिवसीय प्री-क्वालीफिकेशन प्रशिक्षण में भी हिस्सा लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस