लाइव न्यूज़ :

रामविलास पासवानः सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

By भाषा | Updated: October 8, 2020 23:25 IST

सोनिया ने एक बयान में कहा, ‘‘पासवान जी के निधन से बहुत दुख हुआ है। वह कद्दावर व्यक्तित्व थे जो जीवन भर वंचित तबकों के सशक्तीकरण और सामाजिक न्याय के मकसद के लिए खड़े रहे। वह हमेशा सामाजिक एवं राजनीतिक भागीदारी के मकसद पर जोर देने के लिए याद किए जाएंगे।’’

Open in App
ठळक मुद्देहमेशा सामाजिक एवं राजनीतिक भागीदारी के मकसद पर जोर देने के लिए याद किए जाएंगे।‘‘मैं अपने एक साथी और संप्रग सरकार में एक सक्षम एवं कुशल मंत्री के तौर पर उनके साथ अपने जुड़ाव को याद करती हूं।’’ पासवान की पत्नी, पुत्र चिराग, परिवार के अन्य सदस्यों, मित्रों तथा समर्थकों के प्रति संवेदना प्रकट की।

नई दिल्लीः कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर दुख जताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि वह हमेशा सामाजिक एवं राजनीतिक भागीदारी के मकसद पर जोर देने के लिए याद किए जाएंगे।

सोनिया ने एक बयान में कहा, ‘‘पासवान जी के निधन से बहुत दुख हुआ है। वह कद्दावर व्यक्तित्व थे जो जीवन भर वंचित तबकों के सशक्तीकरण और सामाजिक न्याय के मकसद के लिए खड़े रहे। वह हमेशा सामाजिक एवं राजनीतिक भागीदारी के मकसद पर जोर देने के लिए याद किए जाएंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने एक साथी और संप्रग सरकार में एक सक्षम एवं कुशल मंत्री के तौर पर उनके साथ अपने जुड़ाव को याद करती हूं।’’ पासवान की पत्नी, पुत्र चिराग, परिवार के अन्य सदस्यों, मित्रों तथा समर्थकों के प्रति संवेदना प्रकट की।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने चिराग पासवान को पत्र लिखकर दुख प्रकट किया और रामविलास पासवान के योगदान को याद किया। रामविलास पासवान का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे। 

उनके पुत्र और लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने पिता के निधन की सूचना साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘पापा....अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं। मिस यू पापा।’’ लोजपा के संस्थापक और उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पासवान कई सप्ताह से यहां के एक अस्पताल में भर्ती थे। हाल ही में उनके हृदय की सर्जरी हुई थी।

राहुल, प्रियंका और कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने पासवान के निधन पर दुख जताया

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर दुख जताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि देश के गरीब एवं दलित वर्ग ने अपनी बुलंद राजनीतिक आवाज खो दी है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘रामविलास पासवान जी के असमय निधन का समाचार दुखद है। ग़रीब-दलित वर्ग ने आज अपनी एक बुलंद राजनैतिक आवाज़ खो दी। उनके परिजनों को मेरी संवेदनाएं।’’

प्रियंका ने कहा, ‘‘रामविलास पासवान जी वर्षों से मेरी मां के पड़ोसी रहे और उनके परिवार के साथ हमारा एक निजी रिश्ता था। उनके निधन की सूचना से बेहद दुःख हुआ है। चिराग जी और परिवार के समस्त सदस्यों को मेरी गहरी संवेदना। इस दुखद घड़ी में हम आपके साथ हैं।’’ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने पासवान के पुत्र चिराग के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा, ‘‘चिराग, आपके पिता के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। रामविलास पासवान जी कमजोर वर्ग के लोगों के हितों के बड़े पैरोकार थे और भारत के बहुलवाद और विविधता में उनकी असीम आस्था थी। यह देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

आपके, परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदना है।’’ राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने पासवान के निधन पर दुख प्रकट करते हुए कहा, ‘‘पासवान जी कमजोर वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए बहुत प्रतिबद्ध थे। उनके जाने से एक ऐसा शून्य पैदा हुआ जिसे भरना मुश्किल है। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।’’ पार्टी के मुख्य पवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘राम विलास पासवान जी के निधन से गहरा आघात लगा। देश की राजनीति में पासवान जी ने एक गहरी छाप छोड़ी और वंचित वर्गों की आवाज़ उठाई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘संप्रग सरकार में सोनिया गांधी व डॉक्टर मनमोहन सिंह के साथ ग़रीबी उन्मूलन में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई। भावभीनी श्रद्धांजलि।’’ कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने भी पासवान के निधन पर दुख प्रकट किया। पासवान का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। उनके बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी। लोक जनशक्ति पार्टी के 74 वर्षीय संरक्षक पासवान का कुछ दिन पहले एक अस्पताल में हृदय का ऑपरेशन हुआ था। 

टॅग्स :रामविलास पासवानसोनिया गाँधीराहुल गांधीप्रियंका गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजीवन रक्षक प्रणाली पर ‘इंडिया’ गठबंधन?, उमर अब्दुल्ला बोले-‘आईसीयू’ में जाने का खतरा, भाजपा की 24 घंटे चलने वाली चुनावी मशीन से मुकाबला करने में फेल

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो के उड़ानों के रद्द होने पर राहुल गांधी ने किया रिएक्ट, बोले- "सरकार के एकाधिकार मॉडल का नतीजा"

भारतSanchar Saathi App: विपक्ष के आरोपों के बीच संचार साथी ऐप डाउनलोड में भारी वृद्धि, संचार मंत्रालय का दावा

भारतMCD Bypoll Results 2025: दिल्ली के सभी 12 वार्डों के रिजल्ट अनाउंस, 7 पर बीजेपी, 3 पर AAP, कांग्रेस ने 1 वार्ड जीता

भारत अधिक खबरें

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

भारतजमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित, सीएम नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की

भारतसिरसा जिलाः गांवों और शहरों में पर्याप्त एवं सुरक्षित पेयजल, जानिए खासियत

भारतउत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोगः 15 विषय और 7466 पद, दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 में सहायक अध्यापक परीक्षा, देखिए डेटशीट

भारतPariksha Pe Charcha 2026: 11 जनवरी तक कराएं पंजीकरण, पीएम मोदी करेंगे चर्चा, जनवरी 2026 में 9वां संस्करण