लाइव न्यूज़ :

केन्द्रीय मंत्री अमित शाह रविवार को दो दिन के उत्तर प्रदेश के दौर पर

By भाषा | Updated: July 31, 2021 13:27 IST

Open in App

लखनऊ, 31 जुलाई केंद्रीय गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर यहां पहुंचेंगे।

शनिवार को मिली आधिकारिक जानकारी अनुसार गृह मंत्री रविवार को विशेष विमान से सुबह पौने 11 बजे लखनऊ हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और राज्‍य सरकार के हेलीकॉप्टर से वह पिपरसंड में ‘उत्तर प्रदेश स्‍टेट इंस्‍टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज’ विश्वविद्यालय की आधारशिला रखने जाएंगे और वहां एक समारोह को संबोधित करेंगे।

सूत्रों के अनुसार इस समारोह में राजधानी के प्रबुद्धजनों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। भाजपा सूत्रों के अनुसार शाह पिपरसंड के कार्यक्रम के बाद संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का कुशलक्षेम पूछने भी जा सकते हैं। हालांकि उनके कार्यक्रम में एसजीपीजीआई जाने का उल्लेख नहीं है।

शाह के कार्यक्रम के अनुसार गृह मंत्री एक बजकर 35 मिनट पर पिपरसंड से हेलीकॉप्टर द्वारा मिर्जापुर के लिए प्रस्थान करेंगे। अपराह्न दो बजकर 40 मिनट पर वह मिर्जापुर पहुंचेंगे, तीन बजे वह विंध्यवासिनी मंदिर के लिए रवाना होंगे और मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद चार बजकर 37 मिनट तक उनका कार्यक्रम मां विंध्यवासिनी कॉरिडोर परियोजना के शिलान्यास और रोपवे सहित अन्‍य विकास योजनाओं के लोकार्पण संबंधी कार्यक्रम के लिए आरक्षित किया गया है। चार बजकर 40 मिनट पर वह वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे और पांच बजकर 10 मिनट पर वाराणसी के हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

मिर्जापुर नगर क्षेत्र से भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्र ने मंगलवार को बताया था कि गृह मंत्री अमित शाह एक अगस्त को विंध्य कॉरिडोर की आधारशिला रखेंगे तथा इसके उपरांत नगर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग