लाइव न्यूज़ :

केन्द्रीय मंत्री अमित शाह रविवार को एक दिन के उत्तर प्रदेश के दौर पर

By भाषा | Updated: July 31, 2021 15:27 IST

Open in App

::कॉपी में सुधार के साथ::

लखनऊ, 31 जुलाई केंद्रीय गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार को उत्तर प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचेंगे। सूत्रों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी ।

आधिकारिक जानकारी अनुसार गृह मंत्री रविवार को विशेष विमान से सुबह पौने 11 बजे लखनऊ हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और राज्‍य सरकार के हेलीकॉप्टर से वह पिपरसंड में ‘स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस’ की आधारशिला रखने जाएंगे और वहां एक समारोह को संबोधित करेंगे।

सूत्रों के अनुसार इस समारोह में राजधानी के प्रबुद्धजनों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। भाजपा सूत्रों के अनुसार शाह पिपरसंड के कार्यक्रम के बाद संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का कुशलक्षेम पूछने भी जा सकते हैं। हालांकि उनके कार्यक्रम में एसजीपीजीआई जाने का उल्लेख नहीं है।

शाह के कार्यक्रम के अनुसार गृह मंत्री एक बजकर 35 मिनट पर पिपरसंड से हेलीकॉप्टर द्वारा मिर्जापुर के लिए प्रस्थान करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार वह अपराह्न दो बजकर 40 मिनट पर वह मिर्जापुर पहुंचेंगे और दोपहर बाद तीन बजे विंध्यवासिनी मंदिर के लिए रवाना होंगे और वहां पूजा अर्चना करेंगे।

कार्यक्रम में बताया गया है कि इसके बाद चार बजकर 37 मिनट तक उनका कार्यक्रम मां विंध्यवासिनी कॉरिडोर परियोजना के शिलान्यास और रोपवे सहित अन्‍य विकास योजनाओं के लोकार्पण संबंधी कार्यक्रम के लिए आरक्षित किया गया है। चार बजकर 40 मिनट पर वह वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे और पांच बजकर 10 मिनट पर वाराणसी हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

मिर्जापुर नगर क्षेत्र से भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्र ने मंगलवार को बताया था कि गृह मंत्री अमित शाह एक अगस्त को विंध्य कॉरिडोर की आधारशिला रखेंगे तथा इसके उपरांत नगर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह