लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार और उनकी पत्नी कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: April 13, 2021 19:23 IST

Open in App

बरेली (उत्तर प्रदेश) 13 अप्रैल केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष कुमार गंगवार और उनकी पत्नी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

इनके अलावा बरेली की मीरगंज सीट से विधायक डीसी वर्मा और भाजपा के जिला अध्यक्ष पवन शर्मा भी संक्रमण की जद में आ गए हैं।

गंगवार के अपर निजी सचिव आलोक माथुर ने मंगलवार को बताया कि केंद्रीय मंत्री गंगवार की जांच रिपोर्ट सोमवार को आई जिसमें उनके संक्रमित हाने की पुष्टि हुई है।

वहीं, बरेली स्थित आवास और कैंप कार्यालय से संबंधित लोगों के परीक्षण में उनकी पत्नी सौभाग्यवती गंगवार और निजी सहायक ललित मोहन अवस्थी संक्रमित पाए गए। श्रम मंत्री की पत्नी को दिल्ली के अस्पताल ले जाया गया है।

सौभाग्यवती पांच महीने पहले भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुकी हैं। उस समय परिवार के छह अन्य सदस्य भी संक्रमित हुए थे।

बरेली के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर रंजन गौतम ने बताया कि बरेली जिले के मीरगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा, भाजपा के जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, रोहिलखंड विश्वविद्यालय के फ्लाइंग स्क्वायड के प्रभारी डॉक्टर ओपी उपाध्याय समेत 12 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम रोहित यादव भी संक्रमित हो गए हैं। वह अपने आवास पर पृथकवास में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह