लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय गृह सचिव ने जम्मू कश्मीर में सुरक्षा हालात का जायजा लिया

By भाषा | Updated: July 6, 2021 19:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जुलाई केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने जम्मू में वायु सेना के एक स्टेशन पर हुए ड्रोन हमले के कुछ दिन बाद मंगलवार को जम्मू कश्मीर में सुरक्षा हालात की समीक्षा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह के नेतृत्व में राज्य पुलिस के एक दल ने गृह सचिव को केंद्रशासित प्रदेश में मौजूदा हालात की और सुरक्षा मजबूत करने के लिए उठाये गये कदमों के बारे में जानकारी दी।

एक अधिकारी ने कहा कि भल्ला ने जम्मू कश्मीर में सुरक्षा की समीक्षा की। उन्होंने भविष्य में किसी ड्रोन हमले की कोशिश को नाकाम करने के लिए उठाये गये कदमों की विशेष रूप से समीक्षा की।

अधिकारी के अनुसार बैठक में आतंकवाद रोधी अभियान, केंद्रशासित प्रदेश में जेलों के अंदर कट्टरता को बढ़ावा दिए जाने जैसे अन्य विषय शामिल रहे।

किसी महत्वपूर्ण सैन्य प्रतिष्ठान पर पाकिस्तान के आतंकवादियों द्वारा ड्रोन से हमला किये जाने की पहली घटना में 26 जून को देर रात जम्मू में हवाईअड्डा परिसर स्थित वायु सेना केंद्र पर दो बम गिराये गये थे जिससे दो जवान मामूली रूप से घायल हो गये थे।

ये विस्फोट देर रात 1:40 बजे के आसपास छह मिनट के अंतर से हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग