लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव, डीजीपी को 14 दिसंबर को तलब किया

By भाषा | Updated: December 11, 2020 12:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर पश्चिम बंगाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के काफिले पर हमले के एक दिन बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को 14 दिसंबर को तलब किया है।

एक अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल के सचिव अलापन बंदोपाध्याय और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) वीरेंद्र को तलब किया है ।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मुख्य सचिव और डीजीपी से पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर स्पष्टीकरण, राज्य में राजनीतिक हिंसा और अन्य अपराधों को रोकने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में पूछा जा सकता है।

पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर राज्य के राज्यपाल जगदीप धनखड़ से एक रिपोर्ट मिलने के कुछ घंटे बाद गृह मंत्रालय ने राज्य के दोनों शीर्ष अधिकारियों को तलब किया है।

दक्षिण 24 परगना जिले में डायमंड हार्बर की यात्रा के समय नड्डा के काफिले पर बृहस्पतिवार को हुए हमले के बाद धनखड़ को एक रिपोर्ट सौंपने को कहा गया था।

गृह मंत्रालय को नड्डा की राज्य की दो दिवसीय यात्रा के दौरान ‘‘सुरक्षा में गंभीर चूक’’ को लेकर राज्य सरकार से रिपोर्ट अब तक नहीं मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन