लाइव न्यूज़ :

केन्द्रीय मंत्री ने कहा, विधान सभा चुनाव के नतीजे मोदी सरकार का कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे, ये जनादेश नहीं

By भाषा | Updated: December 11, 2018 16:09 IST

रुझानों के अनुसार कांग्रेस छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ भाजपा से काफी आगे चल रही है और राजस्थान में भी बढ़त बनाए हुए हैं। मध्य प्रदेश में दोनों के बीच कांटे की टक्कर है जबकि मिजोरम में कांग्रेस ‘मिजो नेशनल फ्रंट’ के सामने हारती नजर आ रही है।

Open in App

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के रुझान भाजपा के खिलाफ दिखाई देने के बीच केन्द्रीय मंत्री श्रीपद नाइक ने कहा कि ये नतीजे ‘‘स्थानीय मुद्दों’’ पर आधारित है और यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के कामकाज पर जनादेश नहीं है। नाइक ने साथ ही आत्मविश्लेषण करने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जनता के फैसले को स्वीकार कर लिया है।

 रुझानों के अनुसार कांग्रेस छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ भाजपा से काफी आगे चल रही है और राजस्थान में भी बढ़त बनाए हुए हैं। मध्य प्रदेश में दोनों के बीच कांटे की टक्कर है जबकि मिजोरम में कांग्रेस ‘मिजो नेशनल फ्रंट’ के सामने हारती नजर आ रही है।नाइक ने ‘पीटीआई-भाषा’ से फोन पर कहा, ‘‘यह नरेन्द्र मोदी नीत सरकार के खिलाफ जनादेश नहीं है बल्कि स्थानीय मुद्दों के कारण ऐसे नतीजे सामने आए हैं।’’ उन्होंने यह भी कहा कि जिन राज्यों में कोई भी सरकार तीन या चार कार्यकाल कर लेती है, वहां सत्ता विरोधी लहर के चलते जीत मुश्किल होती है।आयुष मंत्री ने कहा, ‘‘लेकिन कुछ चीजें हैं जिनका आत्मविश्लेषण किए जाने की आवश्यकता है। लोकतंत्र में हमें जनता के आदेश को स्वीकार करना होगा। भाजपा ने नतीजे स्वीकार कर लिए हैं।’’ 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया