लाइव न्यूज़ :

राजनाथ सिंह के मंत्रालय की रिपोर्ट ने खोल दी योगी आदित्यनाथ सरकार की पोल

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 10, 2018 19:33 IST

इस रिपोर्ट के मुताबिक बुलंदशहर , सहारनपुर और कासगंज जैसे जगहों पर जो सांप्रदायिक हिंसा की घटनाएं हुई हैं, उसमें यह साफ हो गया है कि  हिंदू युवा वाहिनी और स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं की सबसे ज्यादा भागीदारी हुई है।

Open in App

लखनऊ, 10 सितंबर:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  4 मार्च, 2018 को ये दावा किया था कि भारतीय जनता पार्टी  की सरकार बनने के बाद राज्य में कानून व्यवस्था में काफी सुधार आया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके मुख्यमंत्री पदभार संभालने के बाद राज्य में एक भी सांप्रदायिक हिंसा की एक भी घटना नहीं हुई है। लेकिन सीएम योगी के सारे दावों की केंद्रीय गृह मंत्रालय की एक रिपोर्ट ने पोल खोल कर रख दी। 

दंगे के मामले में यूपी सबसे आगे

सीएम योगी के इस दावे के महज 10 दिन बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने संसद में एक आंकड़े प्रस्तुत किए। जिसमें यह कहा गया कि सांप्रदायिक हिंसा और संबंधित मौत की घटनाओं की संख्या के मामले में उत्तर प्रदेश देश के बाकी राज्यों की सूची में सबसे शीर्ष पर है। 

95 मौत और 1350 लोग घायल 

 - केंद्रीय गृह मंत्रालय के आकड़ों के मुताबिक 2017 में यूपी में 44 लोग मारे गए और 540 घायल हो गए। 

- वहीं, 2016 में 29 लोगों की मौते हुईं और 490 लोग घायल हुए।

- वहीं, 2015 में 22 लोगों की मौत हुई और 410  घायल हुए।

दंगों में ज्यादातर बीजेपी कार्यकर्ता का हाथ 

इस रिपोर्ट के मुताबिक बुलंदशहर , सहारनपुर और कासगंज जैसे जगहों पर जो सांप्रदायिक हिंसा की घटनाएं हुई हैं, उसमें यह साफ हो गया है कि  हिंदू युवा वाहिनी और स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं की भागीदारी है, जिसकी  अगुआई सीएम योगी आदित्यनाथ करते हैं। इस बात को भी बताया गया है कि इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई तो की गई है लेकिन अपराधियों के खिलाफ सख्त कानून का पालन नहीं किया गया। 

दस महीनों में 1200 मुठभेड़  

16 जनवरी, 2018 को योगी आदित्यनाथ की सरकार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी किया था,  जिसमें कहा गया था कि यूपी पुलिस ने कानून और व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए 160 लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) का आह्वान किया था। सीएम योगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी बताया कि दस महीनों में यूपी पुलिस ने 1200 एनकाउंटर किए। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया