लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय गृह मंत्री शाह सप्ताहांत में करेंगे असम, मणिपुर का दौरा

By भाषा | Updated: December 24, 2020 17:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 26 दिसंबर से असम और मणिपुर का दो दिवसीय दौरा करेंगे। इस दौरान वह गुवाहाटी में एक मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखेंगे और असम दर्शन कार्यक्रम के तहत 8,000 ‘नामघरों’ या वैष्णवों के मठों को वित्तीय अनुदान वितरित करेंगे। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इस बारे में बताया।

मणिपुर में, केंद्रीय मंत्री चूराचंद्रपुर मेडिकल कॉलेज, म्योंगखोंग में एक आईआईटी, इंफाल में सरकारी अतिथि गृह, राज्य के पुलिस मुख्यालय और एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र की आधारशिला रखेंगे।

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि ‘नामघरों’ को वित्तीय अनुदान का वितरण करने के अलावा शाह बाताद्रव्य थान को सांस्कृतिक और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए आधारशिला रखेंगे।

असम के नगांव जिले में वैष्णव संप्रदाय के मठ बाताद्रव्य थान की स्थापना 15 वीं-16 वीं सदी के असमिया संत-विद्वान, कवि और समाज सुधारक श्रीमंत शंकरदेव ने की थी।

शाह गुवाहाटी में एक नए मेडिकल कॉलेज की आधारशिला भी रखेंगे। शहर में यह दूसरा मेडिकल कॉलेज होगा। इसके अलावा नौ नए विधि कॉलेज भी राज्य में बनाए जाएंगे।

असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल गुवाहाटी में कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, इंफाल के कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे