लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय गृह मंत्री ने गुजरात के अधिकारियों, भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठकें कीं

By भाषा | Updated: November 6, 2021 19:29 IST

Open in App

अहमदाबाद, छह नवंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर सहित महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा करने और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए शनिवार को गुजरात के निर्वाचित जनप्रतिधियों तथा सरकारी अधिकारियों के साथ बैठकें कीं।

मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर परियोजना को बुलेट ट्रेन परियोजना भी कहा जाता है।

शाह तीन नवंबर से गुजरात में हैं। उन्होंने आज सुबह शहर के रानिप क्षेत्र स्थित भाजपा विधायक अरविंद पटेल के आवास पर पार्टी के स्थानीय नेताओं तथा निर्वाचित जनप्रतिधियों के साथ बैठक की।

पटेल का साबरमती विधानसभा क्षेत्र शाह की गांधीनगर लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है।

बैठक में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, साणंद से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक कानू पटेल, गांधीनगर के महापौर हितेश मकवाना, भाजपा की गांधीनगर इकाई के अध्यक्ष रुचिर भट्ट और अन्य लोग शामिल हुए।

विधायक अरविंद पटेल ने संवाददाताओं से कहा कि बैठक में मुख्यत: निर्वाचन आयोग द्वारा की जाने वाली मतदाता सूची संबंधी संशोधन कवायद और इसमें पार्टी के नेताओं तथा निर्वाचित प्रतिनिधियों द्वारा निभाई जाने वाली भूमिका को लेकर चर्चा हुई।

पटेल ने संवाददाताओं से कहा, "शाह ने हमें मतदाता सूची के आगामी सारांश संशोधन में विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों की भूमिका एवं जिम्मेदारी पर मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने हमें बूथ स्तर तक पहुंचने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति छूट न जाए।"

विधायक ने कहा, "बुलेट ट्रेन परियोजना का मुख्य स्टेशन मेरे निर्वाचन क्षेत्र में पड़ता है। साबरमती क्षेत्र के मुख्य रेलवे स्टेशन के लिए जमीन सहित सभी आवश्यक भूमि का अधिग्रहण कर लिया गया है। शाह ने हमें यह देखने के लिए मार्गदर्शन दिया कि काम जल्द से जल्द शुरू हो।"

इसके बाद दोपहर के समय शाह और गुजरात के मुख्यमंत्री एक बैठक के लिए अहमदाबाद सर्किट हाउस पहुंचे जिसमें राज्य के मुख्य सचिव पंकज कुमार, उद्योग आयुक्त राहुल गुप्ता और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सचिव विजय नेहरा सहित अन्य लोग शामिल हुए।

हालांकि, राज्य सरकार ने बैठक के ब्योरे का खुलासा नहीं किया, लेकिन ऐसा माना जाता है कि शाह ने गांधीनगर निर्वाचन क्षेत्र स्थित साइंस सिटी सहित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग