लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय गृहमंत्री ने की थी राजस्थान में सरकार गिराने की कोशिश: गहलोत

By भाषा | Updated: November 16, 2021 18:22 IST

Open in App

जयपुर, 16 नवंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी सरकार पर पिछले साल आये संकट को लेकर मंगलवार को एक बार फिर अमित शाह पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार को गिराने की कोशिश की थी। गहलोत ने कहा, ‘‘राजस्थान के लोगों ने उनका घमंड चकनाचूर कर दिया।’’

गहलोत ने शाह का नाम लिए बिना यहां कहा, ‘‘गृहमंत्री कुछ नहीं कर पाये.. उन्हें बहुत घमंड था.. उनको मध्य प्रदेश का घमंड था लेकिन राजस्थान के प्रदेशवासियों ने उनके घमंड को चकनाचूर कर दिया। यह कोई तरीका है? लोकतंत्र में सरकारें गिराओ.... देश किस दिशा में जा रहा है किसी को नहीं मालूम.. आज संविधान और लोकतंत्र खतरे में हैं।’’

गहलोत ने 2020 में अपनी सरकार की स्थिरता पर आये संकट की ओर इशारा करते हुए यह आरोप लगाया और कहा कि ‘‘प्रदेशवासियों के आशीर्वाद से यह सरकार कायम है।’’

वे यहां बिड़ला सभागार में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार समारोह को संबोधित कर रहे थे। गहलोत ने कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘उन्होंने (केंद्रीय गृह मंत्री ने) कोई कमी नहीं रखी.. यह तो आप प्रदेशवासियों का आर्शीवाद है इसलिये सरकार आज सरकार कायम रह गई.. कई दिनों तक विधायक हमारे साथ होटल में रहे।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हालात बड़े गंभीर है। हर व्यक्ति को, देशवासियों को सोचना पडेगा।’’ मुख्यमंत्री ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर भी केंद्र पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब केंद्र में मनमोहन सिंह की अगुवाई वाली संप्रग सरकार थी तो उसने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें ज्यादा होने के बावजूद कीमतें नहीं बढ़ने दी थी और कीमतों पर नियंत्रण रखा। उन्होंने कहा कि वहीं मौजूदा राजग सरकार के शासन में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 40 डालर प्रति बैरल तक टूट गई.. तब भी पेट्रोल-डीजल कीमतें तेजी से बढ़ी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अभी केंद्र सरकार ने पेट्रोल डीजल में 5 रुपये और 10 रुपये घटाये तो राज्य सरकार का राजस्व अपने आप ही उसी अनुपात में 1800 करोड़ रुपये कम हो गया। अब हमने केन्द्र सरकार से मांग की है कि अगर महंगाई कम करनी है तो आप 10 रुपये 15 रुपये की कटौती करो।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राजस्थान में अब तक करीब एक लाख सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं और आगे करीब 80 हजार नौकरियां देने की प्रक्रिया चल रही है… पूरी तरह सरकार आपके (जनता के) साथ खड़ी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां