लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को 'सरकार बनाओ-अधिकार पाओ' रैली को संबोधित करेंगे

By भाषा | Updated: December 16, 2021 20:10 IST

Open in App

लखनऊ, 16 दिसंबर उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने रैली और कार्यक्रमों का सिलसिला तेज कर दिया है। इस कड़ी में शुक्रवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री तथा भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष यहां लखनऊ के रमाबाई मैदान में भाजपा और सहयोगी दल निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) की साझा '' सरकार बनाओ अधिकार पाओ रैली'' को संबोधित करेंगे।

भाजपा मुख्यालय से बृहस्पतिवार को जारी बयान के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को लखनऊ के रमाबाई रैली स्थल में दोपहर एक बजे रैली को संबोधित करेंगे।

रैली के बारे में जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि रैली को शाह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह उपमुख्यमंत्री द्वय केशव प्रसाद मौर्य तथा दिनेश शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।

गौरतलब है कि भाजपा ने 2022 के विधानसभा चुनाव में साथ मिलकर चुनाव लड़ने के लिए निषाद पार्टी से गठबंधन किया है। निषाद पार्टी से भाजपा का 2019 के लोकसभा चुनाव से गठबंधन चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव