लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जगदलपुर पहुंचे, शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

By भाषा | Updated: April 5, 2021 12:29 IST

Open in App

जगदलपुर, पांच अप्रैल छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर और सुकमा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में शनिवार को नक्सली हमले में 22 जवानों के मारे जाने की घटना के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को बस्तर पहुंचे और यहां शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। वरिष्ठ अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

बस्तर क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री आज सुबह सीमा सुरक्षा बल के विशेष विमान से बस्तर जिले के जगदलपुर विमानतल पहुंचे । उन्होंने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा केंद्रीय और राज्य के बल के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

उन्होंने बताया कि शाह और बघेल विमानतल से पुलिस लाइन पहुंचे जहां उन्होंने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।

केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में शाह का बस्तर क्षेत्र का पहला दौरा है।

अधिकारियों ने बताया कि हमले में शहीद 14 जवानों को जगदलपुर में श्रद्धांजलि दी गई तथा अन्य जवानों को बीजापुर जिला मुख्यालय में श्रद्धांजलि दी गई।

उन्होंने बताया कि शाह जगदलपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं, वह इस दौरान राज्य में वामपंथी उग्रवाद की स्थिति की समीक्षा करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री हेलीकॉप्टर से नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के बासागुड़ा में स्थित सीआरपीएफ के शिविर लिए रवाना होंगे। शाह यहां सीआरपीएफ और पुलिस के जवानों के साथ बातचीत करेंगे तथा भोजन करेंगे।

उन्होंने बताया कि शाह बस्तर क्षेत्र का दौरा करने के बाद राजधानी रायपुर पहुंचेंगे तथा यहां घायल जवानों से मिलेंगे। बाद में वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर और सुकमा जिले की सीमा पर शनिवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बल के 22 जवान शहीद हो गये थे जबकि 31 अन्य जवान घायल हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह