लाइव न्यूज़ :

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह 12 नवंबर से दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर

By भाषा | Updated: November 11, 2021 13:59 IST

Open in App

वाराणसी,11 नवंबर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह 12 नवंबर को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आ रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने बताया कि केन्द्रीय गृह मंत्री 12 नवंबर को बड़ालालपुर स्थित हस्तकला संकुल में पार्टी की चुनाव प्रबंधन टीम की एक बैठक को संबोधित करेंगे।

बैठक के बाद शाह लंका क्षेत्र स्थित अमेठी कोठी में रात्रि विश्राम करेंगे। दूसरे दिन गृहमंत्री हस्तकला संकुल में ही गृहमंत्रालय के राजभाषा विभाग के कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि बैठक में उत्तर प्रदेश के 403 विधानसभा प्रभारियों के साथ ही सभी जिलाध्यक्ष , प्रभारी और क्षेत्र अध्यक्ष भाग लेंगे। साथ ही बैठक में केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, संगठन महामंत्री सुनील बंसल सहित अन्य लोग भी शामिल होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव