लाइव न्यूज़ :

इस महीने जम्मू कश्मीर की यात्रा कर सकते हैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

By भाषा | Updated: October 5, 2021 15:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह केंद्र सरकार के व्यापक संपर्क अभियान के तहत इस महीने जम्मू कश्मीर का दौरा कर सकते हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। शाह जम्मू और कश्मीर दोनों क्षेत्रों में जाएंगे और यह दौरा 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर के बीच हो सकता है।

मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि गृह मंत्री सरकार के संपर्क अभियान के तहत इस महीने जम्मू कश्मीर की यात्रा कर सकते हैं। इस कार्यक्रम के अंतर्गत 70 केंद्रीय मंत्री केंद्र शासित क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं।

शाह अपनी यात्रा के दौरान कश्मीर घाटी और जम्मू के दूरदराज के क्षेत्रों में जा सकते हैं और विभिन्न विकास कार्यों का जायजा ले सकते हैं।

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि गृह मंत्री कानून व्यवस्था से संबंधित एक उच्च स्तरीय बैठक में भी शामिल हो सकते हैं जिसमें पुलिस, प्रशासन, अर्धसैनिक बलों और सेना के वरिष्ठ अधिकारी शमिल होंगे। कई केंद्रीय मंत्री जम्मू कश्मीर का दौरा कर चुके हैं जबकि कई और जाने वाले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह