केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह अगले माह कर सकते हैं अंडमान एवं निकोबार द्वीपसूमह का दौरा

By भाषा | Updated: August 25, 2021 11:57 IST2021-08-25T11:57:45+5:302021-08-25T11:57:45+5:30

Union Home Minister Amit Shah may visit Andaman and Nicobar Islands next month | केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह अगले माह कर सकते हैं अंडमान एवं निकोबार द्वीपसूमह का दौरा

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह अगले माह कर सकते हैं अंडमान एवं निकोबार द्वीपसूमह का दौरा

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह सितंबर के मध्य में अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह की तीन दिन की यात्रा पर जा सकते हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान शाह राष्ट्रीय स्मारक सेल्युलर कारागार जा सकते हैं। इसके अलावा वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय नेताओं के साथ बैठक भी कर सकते हैं। केन्द्रीय गृह मंत्री की यात्रा के मद्देनजर प्रशासन पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था कर रहा है और अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। प्रशासन ने सभी सरकारी विभागों को आदेश जारी कर कहा है कि शाह की यात्रा के मद्देनजर कर्मचारियों की छुट्टियों की अर्जी को फिलहाल मंजूर नहीं किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Union Home Minister Amit Shah may visit Andaman and Nicobar Islands next month

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे