लाइव न्यूज़ :

Bihar: अमित शाह ने राजद प्रमुख पर बोला जोरदार हमला, कहा- 'लालू यादव ने बिहार के लिए कुछ नहीं किया'

By एस पी सिन्हा | Updated: March 30, 2025 15:13 IST

Bihar:उन्होंने कहा कि आर्थिक सहायता के रूप में बिहार को कई क्षेत्रों में केंद्रीय सहायता दी गई है। इसके लिए पीएम मोदी का आभार जताता हूं।

Open in App

Bihar: बिहार दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को पटना के बापू सभागार में सहकारिता विभाग के कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने 4 विभागों की 823 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान 100 सहकारी समितियों को माइक्रो एटीएम भी बांटें। साथ ही अमित शाह ने मिथिला के लोगों को मखाना प्रोसेसिंग यूनिट का ऑनलाइन उद्घाटन किया।

यहां से उन्होंने 7000 सहकारी समिति को संबोधित भी किया। सभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, मोदी जी नागपुर में हैं। बिहार से नागपुर तक आवाज जानी चाहिए। 2025 के  विधानसभा चुनाव में विजय का संकल्प लेकर बोलिए..भारत माता की जय। 

इस दौरान उन्होंने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर जोरदार हमला बोला। अमित शाह ने लालू यादव से सवाल किया कि क्या आपने गरीबों के लिए कुछ किया तो देश और बिहार के लोगों को बताएं। लालू यादव ने कुछ नहीं किया। गृहमंत्री शाह ने कहा कि बीते 10 साल में मोदी सरकार ने देश के 60 करोड़ गरीब के लिए काम किया। मैं लालू यादव से पूछता हूं कि आपने गरीबों के लिए कुछ किया हो तो खाका लेकर आइए। लालू यादव ने गरीबों के लिए कुछ नहीं किया। पीएम मोदी ने गरीबों की मदद के लिए सहकारिता क्षेत्र में काम किया।

सहकारिता क्षेत्र का सबसे ज्यादा फायदा बिहार को होने वाला है। उन्होंने कहा कि लालू यादव के शासन में विकास चौपट हुआ। चीनी मिलें बंद हुईं। मैं जनता से कहने आया हूं कि फिर से एनडीए की सरकार बनाइए, हम चीनी मिलों को फिर से शुरू करेंगे।

चीनी मिलों को चालू करने के लिए पूरी उर्जा लगा देंगे। हमने मखाना बोर्ड बनाने का निर्णय लिया है। मक्का किसानों के लिए काम कर रहे हैं। दलहन का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीदा जा रहा है। बिहार आज देश भर में लीची, मशरूम और मखाना में एक नंबर पर है। अमित शाह ने लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि राजद के शासन काल में अपहरण, हत्या, लूट और नरसंहार होता था।

बिहार का नाम बदनाम हुआ। एनडीए की सरकार ने बिहार के विकास के लिए काम किया। बिहार में जंगलराज है अब ये नहीं कहा जा सकता। वहीं भारत के प्रधानमंत्री ने देश के आम और गरीबों को राहत पहुंचाई है। 75 साल में अकेले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं जिन्होंने सहकारिता मंत्रालय बनाई। पीएम मोदी ने गरीबों की मदद के लिए सहकारिता क्षेत्र में काम किया। सहकारिता क्षेत्र का सबसे ज्यादा फायदा बिहार को होने वाला है। एनडीए की सरकार ने बिहार के विकास के लिए काम किया। बिहार में जंगलराज है अब ये नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा कि अब जंगल राज समाप्त हो चुका है।

मैं अपील करना चाहता हूं, 2025 के चुनाव में मोदी और नीतीश के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनाइए। जदयू और भाजपा मिलकर बिहार को विकास के रास्ते पर तेजी से ले जाएंगे। 2025 में प्रचंड बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बनेगी। अमित शाह ने कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले मौजूद लोगों से मुट्ठी बांधकर भारत माता की जय का उद्घोष करने को कहा। उन्होंने कहा कि इतनी जोर से भारत माता की जय बोले की आवाज प्रधानमंत्री तक पहुंच जाए। पूरे देश को हिंदू नववर्ष की शुभकामना देते हुए शाह ने कहा कि आज से नवरात्र शुरू हो गई है। 

वहीं, सभा को संबोधित करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आज अमित शाह जी यहां आए हैं। मैं इनका अभिनंदन करता हूं। सहकारिता के क्षेत्र में लाभुकों को विभिन्न लाभ का वितरण किया गया है। साथ ही कई महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया गया है। 2021 में सहकारिता मंत्रालय के गठन के साथ ही सहकारी क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है।

जिससे काफी लाभ हो रहा है। इसके लिए सहकारिता मंत्री अमित शाह को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि आर्थिक सहायता के रूप में बिहार को कई क्षेत्रों में केंद्रीय सहायता दी गई है। इसके लिए पीएम मोदी का आभार जताता हूं। बहुत अच्छा काम बिहार के लिए हो रहा है। 2005 से पहले बिहार की क्या स्थिति थी? शाम में कोई घर से बाहर नहीं निकलता था। पहले हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा होता था.पढ़ाई का कोई इंतजाम नहीं था।

वे लोग फालतू काम करते थे। पहले काफी बच्चे पढ़ते थे। इलाज का इंतजाम नहीं था। हमसे गलती हुई, दो बार हम उन लोगों को ले लिए। हम तय कर लिए हैं कि अब गलती नहीं होगी। हम तय कर लिए हैं। हमही लोग के पार्टी में कुछ लोग इधर-उधर कर दिया था। अब गलती नहीं होगी।

टॅग्स :अमित शाहबिहारलालू प्रसाद यादवआरजेडीजेडीयूBihar BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारत'अमित शाह ने बंगाल में राष्ट्रपति शासन का आधार तैयार करने के लिए SIR का इस्तेमाल किया', ममता बनर्जी ने लगाया आरोप

भारतBihar: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विपक्षी दल राजद को लिया निशाने पर, कहा- बालू माफिया की छाती पर बुलडोजर चलाया जाएगा

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील

भारतरेपो दर में कटौती से घर के लिए कर्ज होगा सस्ता, मांग बढ़ेगी: रियल एस्टेट

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...