लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने एलुरू की रहस्यमय बीमारी के बारे में उपराष्ट्रपति नायडू को जानकारी दी

By भाषा | Updated: December 12, 2020 20:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण और संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने शनिवार को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू को आंध्र प्रदेश के एलुरु की ताजा स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी दी। वहां एक रहस्यमय बीमारी के फैलने के कारण कई लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा था।

उस क्षेत्र में 600 से ज्यादा लोग बीमार हो गए हैं। उनमें कथित तौर पर चक्कर आने, बेहोशी, सिरदर्द और उल्टी होने जैसे लक्षण थे।

नायडू ने स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के साथ वहां की स्थिति के बारे में चर्चा की थी और उसके बाद केंद्र ने आठ दिसंबर को चिकित्सा विशेषज्ञों की तीन सदस्यीय एक टीम एलुरु भेजी थी।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार स्वास्थ्य सचिव ने नायडू को एलुरु के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने वाली केंद्रीय टीम के प्रारंभिक निष्कर्षों से अवगत कराया।

अधिकारी ने कहा कि केंद्रीय टीम के दिल्ली लौटने पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी और उसके अनुसार आवश्यक परामर्श जारी किए जाएंगे।

उपराष्ट्रपति नायडू को बताया गया कि एलुरु में नए मामलों की संख्या में तेजी से कमी आयी है और 11 दिसंबर को केवल दो नए मामले सामने आए।

बयान के अनुसार नायडू ने स्वास्थ्य सचिव को स्थिति पर नजर रखने तथा सभी जरूरी कार्रवाई करने को कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर