लाइव न्यूज़ :

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि राज्य में टीके की कोई खुराक बर्बाद नहीं हुई : गहलोत

By भाषा | Updated: July 23, 2021 18:27 IST

Open in App

जयपुर, 23 जुलाई राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि लोकसभा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि राजस्थान में टीके की कोई खुराक बर्बाद नहीं हुई और यह उन लोगों के लिए करारा जवाब है जिन्होंने टीके की बर्बादी के झूठे आरोप लगाकर हमारे स्वास्थ्यकर्मियों का मनोबल गिराया था।

गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘आज लोकसभा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि राजस्थान में टीके की कोई खुराक बर्बाद नहीं हुई बल्कि 13 जुलाई तक 2.46 लाख टीके की अतिरिक्त खुराक लगाई गयी । यह उन लोगों के लिए करारा जवाब है जिन्होंने टीके बर्बादी के झूठे आरोप लगाकर हमारे स्वास्थ्यकर्मियों का मनोबल गिराया था।’’

उन्होंने कहा कि ‘‘टीके की शीशी में कई बार 10 की जगह 11 खुराक आती है। सावधानीपूर्वक टीकाकरण से इस अतिरिक्त खुराक का भी इस्तेमाल किया जाता है। इसके कारण टीके की बर्बादी नेगेटिव यानी शून्य से कम है। जानकारी के अभाव में विपक्षी नेताओं ने नेगेटिव खराबी का मजाक उड़ाया था। ''

उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले राज्य में कोरोना बचाव टीके की खुराक की बर्बादी को लेकर कतिपय मीडिया रपटों के बाद राज्य सरकार मुख्य विपक्षी दल भाजपा के निशाने पर आ गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र