लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया कोविड-19 स्थिति की समीक्षा के लिए केरल पहुंचे

By भाषा | Updated: August 16, 2021 13:52 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 16 अगस्त केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया नीत केंद्रीय टीम ने केरल में कोविड-19 स्थिति की समीक्षा करने के लिए सोमवार को दौरा किया। देश में रोजाना सामने आ रहे संक्रमण के मामलों में आधे से ज्यादा मामले केरल से ही आ रहे हैं।

केरल में रविवार को कोविड-19 के 18,582 नये मामले सामने आए जो देश में दर्ज किए गए 32,937 मामलों के आधे से ज्यादा हैं।

दक्षिणी राज्य में रविवार को संक्रमण दर 15.11 दर्ज की गई थी।

तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डा के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि केंद्रीय मंत्री यहां पहुंच चुके हैं और हवाई अड्डा से निकल गए हैं।

यात्रा कार्यक्रम के मुताबिक, मांडविया के केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज तथा राज्य में कोविड प्रबंधन से जुड़े अन्य अधिकारियों से दोपहर में मुलाकात कर सकते हैं।

इसके बाद, वह तिरुवनंतपुरम में हिंदुस्तान लैटेक्स लिमिटेड (एचएलएल) के कार्यालय के साथ ही राज्य की राजधानी में सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का दौरा करेंगे और उसके बाद शाम में दिल्ली लौटेंगे।

मांडविया के साथ राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) के निदेशक और स्वास्थ्य मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया