लाइव न्यूज़ :

गलत बयानबाजी से बचें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन : गहलोत

By भाषा | Updated: May 26, 2021 11:17 IST

Open in App

जयपुर, 26 मई राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देश में कोरोना वायरस रोधी टीकों की कमी के मुद्दे पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि उन्हें गलत बयानबाजी से बचना चाहिए।

गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को गलत बयानबाजी से बचना चाहिए। जब देश ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहा था तब वे कह रहे थे कि देश में पर्याप्त ऑक्सीजन है। आज जब देश में टीकों की कमी है तो उनका कहना है कि देश में पर्याप्त एक करोड़ टीके हैं। लेकिन सभी राज्यों को मिलाकर देखें तो एक करोड़ टीके महज एक दिन में ही खत्म हो जाएंगे।’’

उन्होंने कहा कि दो अप्रैल को देशभर में 42 लाख टीके लगाए गए लेकिन अब सिर्फ 16 लाख टीके ही प्रतिदिन लगाए जा रहे हैं। देश में अलग-अलग जगहों पर टीकाकरण केंद्र बंद किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री के ऐसे बयानों से आमजन में आक्रोश फैल रहा है।

इसके साथ ही गहलोत ने नदियों के किनारे शवों को दफनाए जाने पर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार से कोई मानक संचालन प्रकिया (एसओपी) तय करने का सुझाव दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘जिस तरह गंगा, यमुना सहित पवित्र नदियों के किनारे लाशें दफनाई जा रही हैं और नदियों में बहायी जा रही हैं इसका संज्ञान लेकर केन्द्र सरकार को कोरोना प्रोटोकॉल के तहत एसओपी जारी करनी चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में इन शवों से संक्रमण फैलने पर महामारी के मामले और ज्यादा बढ़ने की आशंका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह