लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट के बीच WHO में भारत को बड़ी जिम्मेदारी, डॉक्टर हर्षवर्धन बनेंगे कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष

By प्रिया कुमारी | Updated: May 20, 2020 10:46 IST

केंद्रीय स्वास्थय मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन को WHO ने एग्जीक्यूटिव बोर्ड के तौर पर चुन लिया गया है। जल्द ही डॉक्टर हर्षवर्धन कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय स्वास्थय मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन को WHO ने एग्जीक्यूटिव बोर्ड के तौर पर चुन लिया गया है।जल्द ही डॉक्टर हर्षवर्धन कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

कोरोना वायरस से जारी जंग के बीच दुनिया ने भारत को एक अहम जिम्मेदारी दी है। केंद्रीय स्वास्थय मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन को WHO ने एग्जीक्यूटिव बोर्ड के तौर पर चुन लिया गया है। जल्द ही डॉक्टर हर्षवर्धन एग्जीक्यूटिव (कार्यकारी) बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे। WHO के मुताबिक वह जापान के डॉक्टर हिरोकी नकाटकी की जगह लेंगे।

194 देशों की वर्ल्ड हेल्थ असेंबली में डॉक्टर हर्षवर्धन को निर्विरोध चुना गया। हर्षवर्धन 22 मई को एग्जीक्यूटिव बोर्ड के चेयरमैन का पद संभालेंगे। अध्यक्ष का पद एक साल के लिए रोटेशन के आधार पर बदलता है। वहीं, भारत को तीन साल के कार्यकाल के लिए कार्यकारी बोर्ड के लिए चुना गया है।  

विश्व स्वास्थ्य संगठन के एग्जीक्यूटिव बोर्ड में 34 मेंबर होते हैं। कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष का मुख्य कार्य स्वास्थ्य सभा के निर्णयों और नीतियों को प्रभावी बनाने के लिए सलाह देना है। हर्षवर्धन अगले एक साल तक चेयरमैन बने रहेंगे।

WHO बोर्ड अध्यक्ष का काम

WHO एग्जीक्यूटिव बोर्ड में टोटल 34 सदस्य होते हैं सारे मेंबर स्वास्थ्य के क्षेत्र के एक्सपर्ट होते हैं। हर साल 194 देशों की वर्ल्ड हेल्थ असेंबली से 3 साल के लिए बोर्ड में चुना जाता है। फिर इन्हीं सदस्यों में से एक-एक साल के लिए चेयरमैन बनता है। WHO बोर्ड का काम हेल्थ असेंबली में तय होने वाले फैसले और नीतियों को सभी देशों में ठीक तरह से लागू करना होता है। 

इससे पहले सोमवार को हर्षवर्धन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से WHO की 73वीं सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नजर रखी तथा समय से पहले सक्रिय एवं चरणबद्ध कदम उठाए, उन्होंने इस घातक वायरस को फैलने से रोकने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी।

टॅग्स :वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनहर्षवर्धनकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यWorld TB Day: टीबीमुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

स्वास्थ्यमूक महामारी बनती किडनी की बीमारियां?, दुनिया में 85 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित?

स्वास्थ्यरमेश ठाकुर का ब्लॉग: आधुनिक जीवनशैली से भी बढ़ रहे हैं नेत्र रोग

स्वास्थ्यतो हर साल बच सकती हैं 1.5 करोड़ जानें?, क्या आप सभी हैं तैयार, हमें करना होगा ये काम, लांसेट रिपोर्ट में अहम खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया