लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार का बजट दिशाहीन और निराशाजनक : अखिलेश

By भाषा | Updated: February 1, 2021 20:18 IST

Open in App

लखनऊ, एक फरवरी समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को केंद्र के बजट को दिशाहीन और निराशाजनक करार देते हुए कहा कि गरीबों, महिलाओं, किसानों, नौजवानों और मध्यम वर्ग के लोगों को राहत के नाम पर कुछ नहीं मिला है।

सोमवार को सपा मुख्‍यालय से जारी एक बयान में अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि इस बजट में राष्ट्रीय सम्पत्ति बेचकर सत्ता सुख भोगने का जुगाड़ अवश्य करने की साजिश को परवान चढ़ाया गया है।

उन्‍होंने कहा कि पेपरलेस बजट और डिजिटल जनगणना दिल बहलाने को अच्छा ख्याल है, लाकडाउन में जिनका रोजगार छिना उनके पुनर्वास की कोई व्यवस्था नहीं, गांव-गरीब के लिए कुछ भी नहीं है और भाजपा सरकार के निजीकरण से गरीबों, पिछड़ों और दलितों का आरक्षण स्वतः समाप्त हो जाएगा, इस बजट में डबल इंजन की सरकार को भी एक तरह से झटका दिया गया है।

यादव ने सवाल उठाया कि क्या इस बजट से 5000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकेगी?

यादव ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने इस बजट के माध्यम से कई राज्यों में होने वाले आगामी चुनावों के लिए थोथे वादों का पिटारा खोला है और कॉरपोरेट घरानों को देश-प्रदेश का भाग्य नियंता बनाया गया है।

पूर्व मुख्‍यमंत्री ने कहा कि सच तो यह है कि भाजपा की केन्द्र सरकार ने राष्ट्रीय संपत्तियों को बड़े पूंजीघरानों के हाथों में बंधक रखने के साथ उनकी खुशहाली के सभी संभव रास्ते खोलने का संकल्प लिया है।

यादव ने कहा कि किसानों से तो भाजपा का बैर भाव पुराना है और भाजपा सरकार के बजट में उनकी कोई चर्चा नहीं, उनकी मांगों पर कुछ नहीं कहा, यह भाजपा की संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है।

उन्‍होंने कहा कि भाजपा सरकार से बजट में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द, किसान-मजदूर के सम्मान, महिला युवा के मान और अभिव्यक्ति की पुनर्स्थापना के लिए कुछ प्रावधान किए जाने की अपेक्षा थी किंतु भाजपा ने अपनी कुनीतियों से इन सबको खण्डित करने का काम किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह