लाइव न्यूज़ :

अहं छोड़कर केंद्र सरकार अविलंब किसानों से संवाद स्थापित करे: गहलोत

By भाषा | Updated: December 29, 2020 22:01 IST

Open in App

जयपुर, 29 दिसम्बर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार को अपना अहं छोड़कर अविलंब किसानों से संवाद स्थापित करना चाहिये। साथ ही किसानों को राहत देने के लिये राष्ट्रीयकृत वाणिज्यिक एवं भूमि विकास बैंकों से ऋण लिए हुये किसानों के कर्जमाफ कर उन्हें राहत देनी चाहिये।

एक सरकारी बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।

बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दिनों एक आरटीआई के जवाब से पता चला है कि मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में कुल 7.95 लाख करोड़ रुपये उद्योगपतियों के कर्ज ‘राइट ऑफ’ हुए हैं, लेकिन मोदी सरकार ने किसानों की कोई कर्जमाफी नहीं की है।

बयान के मुताबिक, उन्होंने कहा कि 2018 में कांग्रेस सरकार बनने के बाद राजस्थान में 20 लाख 56 हजार से ज्यादा किसानों के कर्ज माफ किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कुल 14 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया है, जिसमें से 6000 करोड़ रुपये राज्य की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार द्वारा घोषित कर्जमाफी के भी शामिल हैं।

बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा, ‘‘मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राजस्थान के किसानों की कर्जमाफी के बारे में फिर से ध्यान दिलाना पड़ा, क्योंकि 18 दिसंबर को पीएम ने भाजपा द्वारा आयोजित मध्य प्रदेश के किसान सम्मेलन में कहा कि राजस्थान में किसान कर्जमाफी का इंतजार कर रहे हैं, जबकि ऐसा नहीं है, वास्तविकता दूसरी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी किसान ऐसा नहीं है जो राजस्थान सरकार के अधीन आने वाले सहकारी बैंकों से कर्जमाफी का इंतजार कर रहा हो। कर्जमाफी का इंतजार वही बचे हुये किसान कर रहे हैं, जिन्होंने केंद्र सरकार के अधीन राष्ट्रीयकृत एवं वाणिज्यिक बैंकों से कर्ज लिया और केंद्र सरकार ने उनके कर्ज माफ नहीं किये हैं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह याद दिलाना चाहते हैं कि संप्रग सरकार ने राष्ट्रीयकृत और वाणिज्यिक बैंकों से देशभर के किसानों के 72 हजार करोड़ रुपये के कर्ज माफ किये थे। मौजूदा सरकार आगे आकर इस तरह के किसानों की कर्जमाफी क्यों नहीं करती।

उन्होंने कहा कि यह भी विडंबना है कि एक तरफ तो भाजपा के नेता भ्रम फैलाकर राजस्थान के किसानों को भड़का रहे हैं और दूसरी ओर जो किसान एक महीने से धरने पर बैठे हुये हैं उनसे अभी तक कोई सकारात्मक संवाद नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि मीडिया के मुताबिक 40 से अधिक किसानों की मौत हो गई है।

गहलोत ने कहा कि अगर केंद्र सरकार ये विधेयक लाने से पहले किसान संगठनों, कृषि विशेषज्ञों और राजनीतिक दलों से संवाद स्थापित करती तो इस तरह की परिस्थितियां पैदा नहीं होतीं।

गौरतलब है कि दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर पिछले एक महीने से अधिक समय से देश के विभिन्न हिस्सों के किसान केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान सरकार से इन तीन कृषि कानूनों को वापस लेने और एमएसपी की गारंटी के लिये कानून बनाने की मांग कर रहे हैं। राजस्थान में भी किसान इन कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग