लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने दिव्यांग बच्चों के लिए ई-सामग्री विकसित करने के दिशा-निर्देश जारी किए

By भाषा | Updated: June 8, 2021 19:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जून केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने दिव्यांग बच्चों के उद्देश्य से ई-सामग्री विकसित करने के लिए मंगलवार को दिशा-निर्देश जारी कर दिए, जिनका मकसद समावेशी शिक्षा के लक्ष्य को पूर्ण करना है।

मंत्रालय द्वारा गठित समिति ने दिशा-निर्देश तैयार किए हैं जिसने अपनी रिपोर्ट 11 खंडों और दो परिशिष्ट में जमा की थी। मंगलवार को मंत्रालय ने रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया।

दिशा-निर्देशों के मुताबिक, दिव्यांग बच्चों के लिए चार सिद्धांतों पर सामग्री विकसित की जाएगी जिनमें समझने योग्य, लागू किए जाने योग्य, समझ में आने योग्य और सुदृढ़ता शामिल है।

समिति ने यह भी सिफारिश की है कि चरणबद्ध तरीके से पाठ्य पुस्तकों को सुगम्य डिजिटल पाठ्य पुस्तकों (एडीटी) में परिवर्तित किया जाए।

उसमें कहा गया है, “ इन एडीटी की सामग्री कई प्रकार के प्रारूप जैसे पाठ, श्रव्य, दृश्य, वीडियो और सांकेतिक भाषा आदि में दी जाए जिसमें खोलने और बंद करने जैसी सुविधाएं भी हों । इसके अलावा एडीटी को दिव्यांग बच्चों को सामग्री/अभ्यास का कई तरीकों से जवाब देने के लिए लचीलापन प्रदान करना चाहिए।”

सिफारिशों में शामिल है कि जिस वितरण प्लेटफार्म पर इसे अपलोड किया जाएगा तथा पठन पाठन प्लेटफार्म उपकरण, जिसपर सामग्री तक पहुंच बनेगी और संवाद होगा, उसे तकनीकी मानकों के अनुरूप बनाना होगा ।

दिव्यांग बच्चों की विशिष्ट ज़रूरतों को पूरा करने के लिए उचित शैक्षणिक आवास बनाने की भी सिफारिश की गई है।

उसमें कहा गया है, ‘‘ सभी रिकॉर्डिंग को पाठ में परिवर्तित किया जाना चाहिए और वीडियो में बधिरों और सुनने में परेशानी का सामना करने वाले बच्चों के लिए उपशीर्षक होने चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू