लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय संस्कृति मंत्री ने एनजीएमए का दौरा किया

By भाषा | Updated: July 21, 2021 21:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली,21 जुलाई केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने बुधवार को कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों से काफी संख्या में एकत्र की जा रही पेटिंग और कलाकृतियां ‘नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट’ (एनजीएमए) के जीर्णोद्धार के बाद इसे फिर से खोले जाने के समय आजादी के अमृत महोत्सव की तर्ज पर गैलरी में प्रदर्शित की जाएंगी।

उन्होंने बुधवार को जयपुर हाउस का दौरा किया, जिसमें एनजीएमए स्थित है। इसके जीर्णोद्धार के बाद वहां अमृता शेरगिल, रविंद्रनाथ टैगोर, राजा रवि वर्मा, निकोलस रोरिख, जैमिनी रॉय, रामकिंकर बैज जैसे प्रख्यात कलाकारों की कलाकृतियां प्रदर्शनी के लिए रखी जाएंगी।

रेड्डी ने इस अवसर पर वर्चुअल म्यूजियम और ऑडियो वीडियो ऐप सहित एनजीएमए के प्रयासों की भी समीक्षा की।

मंत्री ने कहा कि जीर्णोद्धार कार्य पूरा होने के बाद एनजीएमए को लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।

एनजीएमए विश्व मे आधुनिक कला के सबसे बड़े संग्रहालयों में से एक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं