लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल और यूपी सहित पांच राज्यों में चुनावः भाजपा शीर्ष नेताओं के बीच बैठक, नड्डा, शाह और राजनाथ पहुंचे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 26, 2021 15:47 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित कई केंद्रीय मंत्रियों में मंथन जारी है। 

Open in App
ठळक मुद्देवरिष्ठ नेताओं ने शनिवार को राजधानी स्थित पार्टी मुख्यालय में बैठक की।निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान सहित कई अन्य मंत्री भी शामिल हुए।बैठक में पार्टी संगठन का कामकाज देख रहे कई पदाधिकारी में उपस्थित थे।

नई दिल्लीः अगले साल की शुरुआत में उत्तर प्रदेश और पंजाब सहित पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर भाजपा में बैठक जारी है। 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित कई केंद्रीय मंत्रियों व वरिष्ठ नेताओं ने शनिवार को राजधानी स्थित पार्टी मुख्यालय में बैठक की। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, रेल मंत्री पीयूष गोयल, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी सहित कई अन्य मंत्री भी शामिल हुए।

पंजाब को छोड़कर शेष सभी राज्यों में फिलहाल भाजपा का शासन

बैठक के बाद एक भाजपा नेता ने कहा, ‘‘पांच राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव बैठक का मुख्य मुद्दा था।’’ अगले साल फरवरी-मार्च में उत्तर प्रदेश और पंजाब के अलावा उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। इनमें से पंजाब को छोड़कर शेष सभी राज्यों में फिलहाल भाजपा का शासन है।

उत्तर प्रदेश भाजपा के लिए अहम राज्य है, जिसके बारे में कहा जाता है कि केंद्र की सत्ता की सीढ़ी इसी राज्य से गुजरती है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में जीत के बाद भाजपा उत्तर प्रदेश में एक मजबूत ताकत के रूप में उभरी है।

साल 2019 के पिछले आम चुनाव में भी भाजपा ने यहां शानदार प्रदर्शन किया था और इसकी बदौलत प्रधानमंत्री मोदी ने दूसरी बार देश की कमान संभाली। बैठक में पार्टी संगठन का कामकाज देख रहे कई पदाधिकारी में उपस्थित थे।

कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान

ज्ञात हो कि केंद्रीय मंत्रिपरिषद में विस्तार और फेरबदल की अटकलों के साथ पांच राज्यों में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों के लेकर पार्टी में पिछले कुछ समय से लगातार मंथन का दौर चल रहा है। कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान सहित कुछ अन्य मुद्दों पर भी पार्टी नेता समय-समय पर चर्चा करते रहे हैं।

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नड्डा के साथ मंत्रियों के अलग-अलग समूहों से विभिन्न विषयों पर चर्चा की है। नड्डा ने भी संगठन स्तर पर महासचिवों, राष्ट्रीय उपाध्यक्षों और विभिन्न मोर्चों के साथ अलग-अलग बैठकें की हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावभारतीय जनता पार्टीजेपी नड्डानरेंद्र मोदीअमित शाहराजनाथ सिंहउत्तर प्रदेशपंजाबगोवाउत्तराखण्डयोगी आदित्यनाथआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos