लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में लगेगा राष्ट्रपति शासन! केंद्रीय मंत्रिमंडल ने की सिफारिश: सूत्र

By विनीत कुमार | Updated: November 12, 2019 15:23 IST

सूत्रों के अनुसार ब्रिक्स सम्मेलन के लिए ब्राजील रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में महाराष्ट्र के राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिशपीएम मोदी के ब्रिक्स सम्मेलन के लिए ब्राजील रवाना होने से पहले हुई कैबिनेट की बैठक

महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सिफारिश की है। सूत्रों के हवाले से पीटीआई ने ये खबर दी है। सूत्रों के अनुसार राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भी महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू करने की सिफारिश करते हुए राष्ट्रपति को रिपोर्ट सौंपी है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को आये थे लेकिन सरकार बनाने को लेकर राज्य में तस्वीर अब भी साफ नहीं हो सकी है। बीजेपी और शिवसेना ने एक साथ चुनाव लड़ा था लेकिन नतीजों के बाद सत्ता बंटवारे को लेकर दोनों पार्टियों में गतिरोध शुरू हो गया था।

ब्राजील जाने से पीएम मोदी ने बुलाई कैबिनेट की बैठक

सूत्रों के अनुसार ब्रिक्स सम्मेलन के लिए ब्राजील रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में महाराष्ट्र के राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई और प्रदेश में केंद्रीय शासन लगाने का राष्ट्रपति से अनुरोध करने का निर्णय किया गया। कैबिनेट की बैठक के बाद प्रधानमंत्री ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए ब्राजील रवाना हो गए।

महाराष्ट्र में क्या है अभी स्थिति

महाराष्ट्र में एनसीपी को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की ओर से सोमवार शाम सरकार बनाने का न्योता दिया गया था। इसकी समयसीमा आज रात 8.30 बजे खत्म हो रही है। हालांकि, गठबंधन को लेकर तस्वीर अब भी साफ नहीं हो सकती है। इससे पहले सोमवार को शिवसेना को मिली समयसीमा भी खत्म हो गई थी। ऐसे अटकलें लगाई जा रही थी कि एनसीपी और कांग्रेस के समर्थन से शिवसेना सरकार बनाने में कामयाब होगी।

हालांकि, कांग्रेस कल शाम तक अपने नेताओं और विधायकों से बात करने के बावजूद किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। इस बीच एनसीपी नेता ने नवाब मलिक ने मंगलवार को पार्टी के विधायकों की बैठक के बाद कहा कि तीनों पार्टियों (कांग्रेस, एनसीपी, शिवसेना) के साथ आए बिना सरकार का गठन संभव नहीं है।

नवाब मलिक ने कहा, 'एनसीपी के सभी 54 विधायकों की बैठक के बाद नवाब मलिक ने कहा, पार्टी का मानना है कि एक वैकल्पिक सरकार का गठन तीनों पार्टियों (कांग्रेस, एनसीपी, शिवसेना) के साथ आए बिना संभव नहीं है। अगर ये तीनों साथ नहीं आते हैं, तो महाराष्ट्र में एक स्थाई सरकार नहीं बन सकती है।' 

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :महाराष्ट्रविधानसभा चुनावमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है