लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री आवास पर आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, एक हफ्ते में दूसरी बड़ी मीटिंग

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 3, 2020 08:50 IST

भारत कोरोना वायरस के पुष्ट मामलों की संख्या मंगलवार (2 जून) को दो लाख से ज्यादा हो गई है। हालांकि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 1,98,706 मामले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई पिछली कैबिनेट बैठक में खरीफ की 14 फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ाने की मंजूरी दी गई थी। भारत में कोविड-19 को लेकर औसतन पिछले एक हफ्ते से सात हजार कोरोना मामले सामने आ रहे हैं।

नई दिल्ली: भारत में बढ़ते कोरोना वायरस संकट के बीट आज (3 जून) प्रधानमंत्री आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होगी। एक हफ्ते में ये दूसरी बड़ी बैठक होगी। इस बैठक की अगुवाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसी सोमवार को पीएम आवास पर  केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई थी, जिसमें MSME सेक्टर और किसानों को लेकर फैसले किए गए थे। 

उम्मीद जताई जा रही है कि आज के भी बैठक में कुछ अहम फैसले लिए जा सकते हैं। अक्सर हर हफ्ते बुधवार को ही केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होती है। 

केंद्रीय मंत्रिमंडल की पिछली बैठक में लिए गए अमह फैसले 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई सोमवार को कैबिनेट की बैठक अहम फैसले लिए गए थे। खरीफ की 14 फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ाने की मंजूरी दी गई थी। 

सरकार की ओर से कहा गया था कि नया एमएसपी किसानों की फसल के लागत मूल्य से 50-83% ज्यादा है। धान का एमएसपी 53 रुपए बढ़ाकर 1,868 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया है। इसके अलावा एमएसएमई (छोटे-मध्यम उद्योगों) से जुड़ी योजनाओं को भी मंजूरी दी गई।

गृह मामलों से संबंधित संसदीय समिति की आज की बैठक टाली गई है

गृह मामलों से संबंधित स्थायी संसदीय समिति की आज ( तीन जून) होने वाली बैठक टाल दी गई है। समिति के कुछ सदस्यों ने लॉकडाउन में लगे यात्रा प्रतिबंधों के कारण शामिल होने में असमर्थता जताई थी। बैठक में कोरोना वायरस लॉकडाउन लागू किए जाने पर चर्चा होनी थी। समिति के अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने बैठक बुलाई थी। केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला समिति के सदस्यों को लॉकडाउन और राज्यों के साथ समन्वय के मुद्दों पर जानकारी देने वाले थे। 

भारत में कोविड-19 मरीजों का आंकड़ा दो लाख के पार, 15 दिन में एक लाख नए मामले

भारत भर में कोविड-19 के पुष्ट मामलों की संख्या मंगलवार (2 जून) को दो लाख से अधिक हो गई तथा पिछले 15 दिनों में करीब एक लाख लोग इस घातक वायरस से संक्रमित हुए हैं। हालांकि सरकार ने कहा कि इस रोग को काबू करने के उसके एहतियाती उपाय काफी प्रभावी रहे हैं क्योंकि कई अन्य देशों की तुलना में भारत में मृतकों की संख्या काफी कम है। 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने सुबह के अपडेट में कहा कि नए कोरोना वायरस से भारत में मृतक संख्या बढ़कर 5598 हो गयी। सोमवार सुबह आठ बजे से अगले 24 घंटे के दौरान 204 लोगों की इसके कारण जान गयी है। इस अवधि में 8171 नये मामलों का पता चला जिससे कुल मामलों की संख्या बढ़कर 198706 पर पहुंच गयी। इसमें 97500 रोगियों का उपचार चल रहा है जबकि 95 हजार से अधिक रोगी इस संक्रमण से उबर चुके हैं। 

बहरहाल, विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों द्वारा घोषित आंकड़ों के आधार पर पीटीआई-भाषा द्वारा तैयार की गयी तालिका के अनुसार मंगलवार रात दस बजकर पांच मिनट तक देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर दो लाख 321 हो गयी जबकि मृतक संख्या 5739 है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह