लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बेंगलुरू मेट्रो रेल परियोजना के 2ए, 2बी चरण को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: April 20, 2021 17:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बेंगलुरू मेट्रो रेल परियोजना के 2ए और 2बी चरण को मंगलवार को अनुमति प्रदान कर दी। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने यह जानकारी दी ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को अनुमति दी गई ।

बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने डिजिटल माध्यम से संवाददाताओं को बताया कि बेंगलुरू मेट्रो रेल परियोजना का 2ए चरण सेंट्रल सिल्क बोर्ड जंक्शन से के आर पुरम तक है जबकि 2बी चरण के आर पुरम से हेब्बल जंक्शन होते हुए हवाई अड्डे तक है। इसकी कुल लम्बाई 58.19 किलोमीटर है ।

उन्होंने बताया कि इस परियोजना के पूरा होने पर कुल 14,788.10 करोड़ रुपये की लागत आयेगी।

गोयल ने कहा कि परियोजना के कार्यान्वयन से बैंगलुरू को अति आवश्यक अतिरिक्त सार्वजनिक परिवहन बुनियादी ढांचा उपलब्ध होगा।

एक सरकारी बयान में कहा गया कि यह परियोजना बेंगलुरु में शहरी परिवहन प्रणाली को सुव्यवस्थित करेगी, जो तेज विकास और निजी वाहनों की संख्या में वृद्धि होने से प्रभावित हुई है और भारी निर्माण के कारण परिवहन के बुनियादी ढांचे और औद्योगिक गतिविधियों पर जोर पड़ रहा है।

इसमें कहा गया है कि इस परियोजना से लोगों को एक सुरक्षित, विश्वसनीय और आरामदायक सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध होगा।

बयान के अनुसार, परियोजना के तहत शहर की अन्य परिवहन प्रणालियों को एक साथ कुशल और प्रभावी तरीके से एकीकृत किया जाएगा जो डिजाइनिंग, प्रौद्योगिकी और संस्थागत प्रबंधन के नवीन तरीकों को अपनाकर ही संभव होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो