लाइव न्यूज़ :

भारत, स्पेन के बीच खगोल विज्ञान के क्षेत्र में सहयोग को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी

By भाषा | Updated: November 4, 2020 17:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार नवंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने बेंगलुरू स्थित भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान (आईआईए) और स्पेन के इंस्टीट्यूटो डी एस्ट्रोफिजिका डी कानरियास (आईएसी) और ग्रानटिकान, एस.ए. (जीटीसी) के बीच खगोल विज्ञान के क्षेत्र में वैज्ञानिक एवं तकनीकी सहयोग को विकसित करने के लिए समझौता ज्ञापन को मंजूरी दे दी।

एक आधिकारिक बयान में बुधवार को इसकी जानकारी दी गई।

इस समझौता ज्ञापन के अंतर्गत जिन गतिविधियों पर ध्यान दिया जाएगा उनमें नए वैज्ञानिक परिणाम, नयी तकनीकें, वैज्ञानिक संवाद व प्रशिक्षण में वृद्धि से क्षमता निर्माण और संयुक्त वैज्ञानिक परियोजनाएं शामिल हैं।

इस समझौता ज्ञापन के तहत संयुक्त शोध परियोजनाएं, प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्मेलन, संगोष्ठी आदि सभी पात्र वैज्ञानिकों, छात्रों और तकनीकीविदों के लिए खुले हैं और वैज्ञानिक प्रतिभा तथा अनुभव ही इसके निर्धारण का मानक होगा।

इस प्रकार की साझेदारी में वर्गीकृत दूरबीन प्रौद्योगिकी के विकास के साथ-साथ रोबोटिक टेलिस्कोप का विकास एवं भविष्य में अन्य महत्वपूर्ण सहयोग शामिल हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह