लाइव न्यूज़ :

‘कृषि क्षेत्र की अशांति’ पर केंद्रीय बजट ‘चुप’, उत्तर भारत की ‘उपेक्षा’ : पंजाब के वित्त मंत्री

By भाषा | Updated: February 1, 2021 18:55 IST

Open in App

चंडीगढ़, एक फरवरी पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने केंद्रीय बजट की आलोचना करते हुए सोमवार को कहा कि इसमें कृषि क्षेत्र में फैली अशांति, बेरोजगारी और मध्य वर्ग की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को 2021-22 का बजट पेश किया।

बादल ने सिलसिलेवार ट्वीट में दावा किया कि बजट में ‘‘समूचे उत्तर भारत’’ की उपेक्षा की गयी।

बादल ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘बजट में कृषि क्षेत्र की अशांति पर कुछ नहीं कहा गया। राजग द्वारा शुरू संकट का समाधान नहीं किया गया। एमएसपी पर भी इसमें कुछ नहीं कहा गया।’

पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हजारों किसान पिछले कई हफ्ते से कृषि कानूनों को वापस लिए जाने और फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी दिए जाने की मांग को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

बादल ने कहा कि बजट में बेरोजगारी पर भी कुछ नहीं कहा गया। बादल ने आरोप लगाया, ‘‘महामारी की स्थिति से सही से नहीं निपट पाने के कारण बेराजगारी के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। लेकिन इस मुद्दे पर बजट में कुछ नहीं कहा गया। मध्य वर्ग की दिक्कतों के समाधान के लिए भी कुछ उपाय नहीं किए गए हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘समूचे उत्तर भारत को नजरअंदाज किया गया। क्यों? क्योंकि यहां अभी चुनाव नहीं होने हैं। जिन राज्यों में चुनाव होने हैं उन्हें सौगातें मिली हैं। जैसे कि जिन पांच राज्यों में चुनाव होना है, वहां के लोगों को ही सबसे ज्यादा पद्म पुरस्कार दिए गए।’’

पंजाब के वित्त मंत्री ने कहा कि राजस्व के सृजन पर भी कुछ नहीं कहा गया है। उन्होंने कहा, ‘‘राजग राजस्व कैसे जुटाएगा? बजट में भारत की अमूल्य संपत्ति को बेचने की बात कही गयी है। एक चीज स्पष्ट है। केंद्र सरकार और ज्यादा सरकारी संपत्तियों को बेचना चाहती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह