लाइव न्यूज़ :

केन्द्रीय बजट : पलानीस्वामी ने कई कदमों का स्वागत किया, स्टालिन ने ‘काल्पनिक लॉलीपॉप’ बताया

By भाषा | Updated: February 1, 2021 20:52 IST

Open in App

चेन्नई, एक फरवरी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने सोमवार को संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश केन्द्रीय बजट की कई घोषणाओं का स्वागत किया लेकिन साथ ही राज्यों के हित में उपकर की समीक्षा करने का भी अनुरोध किया।

वहीं, राज्य के विपक्षी दल द्रमुक के अध्यक्ष एम. के. स्टालिन ने केन्द्र की आलोचना करते हुए कहा कि उसने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले जनता को सिर्फ ‘काल्पनिक लॉलीपॉप’ पकड़ाया है।

पलानीस्वामी ने कहा कि बजट में कई अच्छी चीजें हैं, खास तौर से राज्य के लिए लाभकारी है।

एक बयान में उन्होंने कोविड-19 टीकाकरण अभियान के लिए 35,000 करोड़ रुपये के बजटीय आवंटन का स्वागत किया। तमिलनाडु में 3,500 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण से राज्य की अर्थव्यवस्था को लाभ होगा।

उन्होंने बंदरगाह विकास योजना, 20,000 नई बसों की खरीद सहित परिवहन क्षेत्र के प्रस्तावों और आदि द्रविड़ छात्रों के लिए छात्रवृत्ति जैसी योजनाओं का स्वागत किया।

पेट्रोलियम उत्पादों पर उपकर लगाने की केन्द्र की घोषणा पर पलानीस्वामी ने कहा कि राज्य सरकार पहले ही पेट्रोल और डीजल पर राज्य के उत्पाद कर की हिस्सेदारी कम होने का मुद्दा उठा चुकी है। उन्होंने कहा कि उपकर के बढ़ने से तमिलनाडु सहित राज्यों की वित्तीय स्थिति पर प्रभाव पड़ेगा।

बजट में सीतारमण ने पेट्रोल पर 2.5 रुपये और डीजल पर चार रुपये कृषि ढांचा उपकर लगाने की घोषणा की है।

विधानसभा में विपक्ष के नेता स्टालिन ने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार पिछले छह साल से तमिलनाडु की अनदेखी कर रही है और बजट से सिर्फ दिखाने का प्रयास कर रही है कि वह राज्य में बड़ी-बड़ी परियोजनाएं लागू कर रही है।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘यह प्यासे हिरण को रेगिस्तान में मृगमरीचिका दिखाने जैसा है। केन्द्र सरकार ने चुनाव पर नजर रखते हुए तमिलनाडु में सभी के हाथों में काल्पनिक लॉलीपॉप पकड़ा दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू