लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय बजट कॉरपोरेट समर्थक है, गरीबों के लिए कुछ नहीं है : भाकपा

By भाषा | Updated: February 1, 2021 19:03 IST

Open in App

हैदराबाद, एक फरवरी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने सोमवार को केंद्रीय बजट की आलोचना करते हुए दावा किया कि यह कॉरपोरेट जगत और बड़े उद्यमियों के लिए है और इसमें गरीबों के लिए कुछ भी नहीं है।

पार्टी के महासचिव डी. राजा ने कहा कि बजट में कृषि, बीमा क्षेत्र और ‘हर चीज’ को प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के लिए खोल दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस ‘‘जन विरोधी’’ बजट को करारा जवाब मिलेगा।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह बजट मोदी सरकार द्वारा जारी आक्रामक, कॉरपोरेट समर्थक आर्थिक नीतियों का सिलसिला है। यह कॉरपोरेट समर्थक, बड़े उद्यमियों के लिए बजट है। यह अंतरराष्ट्रीय वित्तीय पूंजी एफडीआई का समर्थक है। इसलिए इस बजट में गरीबों, दिक्कतों का सामना कर रहे जनमानस के लिए कुछ भी नहीं है।’’

पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में हिस्सा लेने महानगर आए भाकपा नेता ने कहा कि बजट में कृषि, बीमा क्षेत्र और हर चीज को एफडीआई के लिए खोल दिया गया। उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए बजट कॉरपोरेट समर्थक और गरीब विरोधी है।’’

राजा ने कहा कि देश में जब ‘बेरोजगारी’ ‘अभूतपूर्व’ स्तर पर है तो बजट ने युवाओं को निराश किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम केन्द्र सरकार पर सांप्रदायिक, कॉरपोरेट समर्थक, फासीवादी होने का आरोप लगाते हैं जिससे हमें लड़ने की जरूरत है। इस बजट ने इस बात को स्पष्ट कर दिया है...इस तरह की कठिन महामारी वाली स्थिति में भी सरकार ने गरीब लोगों की चिंता नहीं की और इस जनविरोधी बजट के खिलाफ लोगों को एकजुट कर हम करारा जवाब देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह