लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय बजट समावेशी, इसमें प्रधानमंत्री मोदी की इच्छाशक्ति दिखाई देती : रावत

By भाषा | Updated: February 1, 2021 19:24 IST

Open in App

देहरादून, एक फरवरी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को लोकसभा में पेश केंद्रीय बजट का स्वागत करते हुए कहा कि यह विपरीत परिस्थितियों में बहुत ही समावेशी बजट है जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मजबूत इच्छाशक्ति दिखाई देती है।

यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री रावत ने कहा, ‘‘मुख्यतः छह स्तम्भों पर आधारित इस बजट में आधारभूत संरचना के विकास, रोजगार सृजन के साथ ही गांवों और किसानों का ख्याल भी रखा गया है। इस बजट को सभी देशवासियों की आकांक्षाओं का बजट कह सकते हैं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट से स्वस्थ और सुरक्षित भारत की परिकल्पना पूर्ण होगी और यह बजट आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करेगा।

उन्होंने कहा कि बजट में किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में भी अनेक प्रावधान किए गए हैं और ग्रामीण आधारभूत विकास निधि को 30 हजार करोड़ से बढ़ाकर 40 हजार करोड़ रुपये किया गया है।

उन्होंने कहा कि 100 नए सैनिक स्कूल खोले जाएंगे और मेगा इन्वेस्टमेंट टेक्सटाइल पार्क से बड़ी मात्रा में रोजगार के अवसर सृजित होंगे जबकि किफायती आवास योजना को भी एक वर्ष के लिए बढ़ाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए