लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार ने दिया 'नारी तू नारायणी' का नारा, सीतारमण ने संसद में पढ़ा विवेकानंद का रामकृष्ण को लिखा पत्र

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 5, 2019 13:56 IST

बजट 2019: (Union Budget 2019:) निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुये देश के विकास में महिलाओं की भागीदारी को सराहा है। निर्मला सीतारमण ने कहा, ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी एक सुनहरी कहानी है।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्मला सीतारमण ने कहा,इस चुनाव में महिलाओं ने रेकॉर्ड मतदान किया। 78 महिला सांसद चुनी गई हैं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।निर्मला सीतारमण ने कहा है, हमारी सरकार महिला आंत्रप्रेन्योरशिप को प्रमोट कर रही है।

देश में पहली बार एक पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश कर रही हैं। आम बजट 2019 को लेकर महिलाओं को काफी उम्मीद भी है। महिलाओं के लिए बजट पढ़ते वक्त निर्मला सीतारमण ने नारी तू नारायणी' का नारा दिया। निर्मला सीतारमण ने कहा, स्वामी विवेकानंद के रामकृष्ण परमहंस को लिखे पत्र में कहा था कि दुनिया का कल्याण तब तक नहीं हो सकता, जब-कत महिलाओं की स्तिथि नहीं सुधरेगी। कोई भी पंक्षी उंची उड़ान एक पंख के सहारे नहीं भर सकता है। 

निर्मला सीतारमण ने कहा, ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी एक सुनहरी कहानी है। ऐसा कोई सेक्टर नहीं है, जहां महिलाओं का अद्भुत योगदान न रहा हो। निर्मला सीतारमण ने कहा,इस चुनाव में महिलाओं ने रेकॉर्ड मतदान किया। 78 महिला सांसद चुनी गई हैं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

महिलाओं के लिए आम बजट 2019 में घोषणा 

- निर्मला सीतारमण ने कहा है, हमारी सरकार महिला आंत्रप्रेन्योरशिप को प्रमोट कर रही है। मुद्रा, स्टार्टअप और स्टैंडअप स्कीम के तहत प्राथमिकता दी जा रही है। 

- निर्मला सीतारमण ने कहा, सरकार की योजान है कि हर महिला का जन-धन खाता खोला जाए। जो सरकार द्वारा खोला जाएगा, जिसमें 5 हजार तक के ओवरड्राफ्ट की अनुमति दी गई है।

-  निर्मला सीतारमण ने कहा, हर महिला को मुद्रा स्कीम के तहत एक लाख का लोन दिया जाएगा। 

- निर्मला सीतारमण ने कहा, महिला सेल्फ स्कीम को बढ़ावा देने के लिए सरकार SHG (सेल्फ हेल्प ग्रुप) को बढ़ावा देगी। 

- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, महिला स्वयं सहायता समूह योजना को देश के हर जिले में शुरू किया जाएगा।

-अतिरिक्त टैक्स में कामकाजी महिलाओं को कोई राहत नहीं दी गई है।

टॅग्स :निर्मला सीतारमणबजट 2019संसद बजट सत्रनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया